भाजपा के नरेंद्र मेहता के खिलाफ रेप के आरोप की फरियाद हुई दर्ज / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई


              ◆  Photo Courtesy Google◆



                    मुंबई / स्पर्श देसाई


भाजपा के नरेंद्र मेहता के खिलाफ रेप के आरोप की फरियाद दर्ज की गई है। जिसकी वजह से वो किसी भी समय गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
नरेंद्र मेहता पर मीरा-भायंदर नगर निगम में एक भाजपा पार्षद द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया हैं । उन्होंने कोंकण महानिरीक्षक से भी शिकायत की। इस पर संज्ञान लेते हुए मीरा-भयंदर पुलिस ने गुरुवार 27 फरवरी को  रात को 3 बजे मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित नगरसेविका ने नरेंद्र मेहता से शिकायत की थी कि मेरा पूरा परिवार खतरे में है। मेरी शादी भी हुई है और मेरा एक बेटा है। नरेंद्र मेहता 9 से 5 तक वे मुझे अलग-अलग जगहों पर ले गए और मेरा यौन उत्पीड़न किया। मुझे  विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए भी इस्तेमाल किया गया था। मेरी तरह मेहता ने  कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया  है। पीड़ित निगम पार्षद ने इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी शिकायत की थी। हालांकि उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया था । पार्टी से न्याय नहीं मिलने के कारण वह आखिरकार पुलिस के पास पहुंची थी ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...




Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई