राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुंबई में किया पत्रकार निरंजन परिहार का अभिनंदन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

                  ◆Photo by Agency◆      


                  मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मुम्बई में जाने माने पत्रकार और  राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार का अभिनंदन किया। राज्यपाल ने राजस्थान के विकास हेतु लोगों को प्रेरित करने के क्षेत्र में परिहार की सेवाओं के लिए यह अभिनंदन किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने निरंजन परिहार को माला पहनाई, शॉल ओढाई एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मुंबई के प्रवासी राजस्थानी समाज और राजस्थान में सरकार व प्रशासन के बीच निरंजन परिहार एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जाने जाते है। 
राजस्थानी समाज के जाने माने और प्रतिष्ठित लोगों के बीच राज्यपाल ने परिहार की प्रवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़े रखने के प्रयासों की  सराहना की और स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। मीडिया में रहकर मुम्बई के राजस्थानी समाज को अपने मातृप्रदेश की जड़ों से जोड़ने और उनको राजस्थान के विकास में सहयोग हेतु प्रेरित करने के लिए परिहार का यह सम्मान मिला। राजस्थान प्रेस क्लब द्वारा वानखेड़े स्टेडियम में गरवारे क्लब हॉल में आयोजित  इस कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय से यह सम्मान प्रदान करते हुए परिहार की सेवाओं व समाज को जोड़ने में उनके योगदान को सराहा।  समारोह में मुंबई में सक्रिय राजस्थानी समाज की करीब 200 से ज्यादा सामाजिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा कई  संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित थे।
 रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP ● News Channel ◆ के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई