महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में मरीजों की संख्या 107 से बढ़कर 116 हो गई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

          ◆Photo Courtesy Google◆





               【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】


महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में मरीजों की संख्या 107 से बढ़कर 116 हो गई है। आज सांगली में एक ही परिवार के पांच सदस्य एक संक्रमण से पीड़ित पाये गये थे। तो चार लोग हैं जो मुंबई से हैं। उनको यात्रा दौरान संक्रमण असर हुआ । यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी ।
 इस बीच  उन्होंने कहा कि चार में से तीन सदस्य छुट्टी पर थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक महाराष्ट्र में कोरोना के नये मरीजों की संख्या नौ सामने आने  से मरीजों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। सोमवार तक, महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 97 पर थी। मंगलवार सुबह यह संख्या 101 तक पहुंच गई थी, जिसमें 9 नए रोगी पाए गए। शाम तक यह संख्या बढ़कर 116 हो गई।  नए मरीजों के साथ अब यह खबर महाराष्ट्र के लिए चिंता पैदा करने वाली है। फिर भी घबराएं नहीं और स्वयं-अनुशासन का पालन करें । ऐसी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अपील की है।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post #MCP●News Channel ◆ के लिए...



Comments

Popular posts from this blog

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई