पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आधी रात से सभी लोग घरों में हो जाएंगे कैद / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


                ◆Photo Courtesy Google◆


              【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

कोरोना वायरस ने दुनिया के डेढ़ सौ से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारत, पाकिस्तान, चीन, इटली और अमेरिका में ये खतरनाक वायरस कोहराम मचा रहा है। भारत में अबतक 178 और दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

वही पंजाब सरकार ने भी कोरोना वायरस के कोहराम को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुलताना ने कोरोना वायरस की चपेट लोग ना आए इस लिए पंजाब की सड़को को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब की सड़कों पर कोई सरकारी या प्राईवेट बस नहीं दिखेगी। टेंपो व्यवस्था भी बंद रहेगी।


सचिवालय और सरकारी दफ्तरों में पब्लिक डीलिंग पर भी रोक लगा दी गई है। केवल बेहद जरूरी काम से लोग दफ्तर जाएंगे। प्रदेश में मैरिज पैलेस और बैंक्वेट हॉल भी बंद कर दिए गए हैं, लेकिन खाने की होम डिलीवरी जारी रहेगी।

कोरोना वायरस फैलने के मद्देजनर चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय में हर मंजिल पर एक अफसर तैनात कर दिया गया है। सचिवालय आने वाले सभी लोगों का टेम्प्रेचर चेक किया जा रहा है। 99 डिग्री टेम्परेचर वाले शख्स को सचिवालय में एंट्री नहीं दी जा रही है। सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाकर ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

पंजाब बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं अगले आदेशों तक स्थगित कर दी हैं। मंत्री समूह की बैठक में फैसला लिया गया कि अब 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगे परीक्षाएं सीबीएसई की तर्ज पर कराई जाएंगी।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...
 

Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई