अमरीकियों ने ख़ाली की इराक़ की अलक़ाएम छावनी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई





           ◆Photo Courtesy Google◆



              मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


अमरीकी सैनिकों ने सीरिया की सीमा पर स्थित इराक़ी सैन्य छावनी अलक़ाएम ख़ाली कर दी है।
अमरीकी नेतृत्व वाले तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन ने मंगलवार को ऐलान किया है कि इराक़ की अलक़ाएम सैन्य छावनी को ख़ाली किया गया है।
फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार अमरीकी नेतृत्व वाले तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन की ओर से यह दावा किया गया है कि दाइश विरोधी अभियान में सफलता के बाद अब सीरिया की सीमा के निकट स्थिति इराक़ की अलक़ाएम सैन्य छावनी की कोई आवश्यकता नहीं है।  इस ऐलान के अनुसार वहां पर मौजूद सैनिक और सैन्य उपकरणों को इराक़ की अन्य सैन्य छावनियों में ले जाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इराक़ की जनता अपने देश में अमरीकी सैनिकों की विरोधी रही है।  इराक़ की संसद 5 जनवरी 2020 को फैसला कर चुकी है कि अमरीकी सैनिकों को इराक़ की भूमि छोड़कर चले जाना चाहिए।  वर्तमान समय में इराक़ में अमरीका विरोधी भावनाएं पाई जाती हैं और इराक़ी किसी भी स्थिति में अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।   

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई