भारतीय रेल सेवाएं अब 14 अप्रैल तक बंद रहेंगी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई





        ◆Photos Courtesy Google◆
                                                              

             【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

देश भर में 24 मार्च मंगलवार मध्य रात्रि से 21 दिनों के ‘लॉकडाउन' की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद भारतीय रेल ने कहा कि उसकी सभी यात्री सेवाएं अब 14 अप्रैल तक बंद रहेंगी। हालांकि, देश भर में आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिये माल ढुलाई जारी रहेगी। रेलवे ने रविवार को घोषणा की थी कि 22 मार्च से 31 मार्च तक इसकी सभी यात्री सेवाएं बंद रहेंगी और सिर्फ मालगाड़ियां ही इस दौरान चलेंगी। इस निलंबन में सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी शामिल हैं।
इस बीच भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने लोगों से कहा है कि वे ट्रेनों की ऑनलाइन बुक की गई टिकटों को रद्द न करें और उन्हें खुद ही पूरा पैसा मिल जाएगा।
भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से सभी यात्री सेवाओं को निलंबित करने के लिये बाध्य होने के बावजूद वह देश में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। रेलवे ने बताया कि 23 मार्च को अनाज, नमक, खाद्य तेल, चीनी, दूध, फल और सब्जियां, प्याज, कोयला और पेट्रोलियम उत्पादों के 474 रैक तैयार किये गए।
रेलवे बोर्ड ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए अपनी सभी निर्माण इकाइयों को निर्देश जारी कर अस्पताल के सामान्य बेड, मेडिकल ट्रॉली और पृथक सुविधाएं तथा आईवी स्टैंड जैसी चीजों के निर्माण की संभावना का पता लगाने को कहा है।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post #MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई