जैन साधु-साध्वियों को चातुर्मास विहार के लिए अनुमति-सुविधाएं प्रदान करने पर सरकार का माना आभार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
जैन साधु-साध्वियों को चातुर्मास विहार के लिए अनुमति-सुविधाएं प्रदान करने पर सरकार का माना गया आभार ।
आगामी जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से शुरू हो रहे जैन धर्मावलंबियों के पवित्र पर्व चातुर्मास के लिए जैन साधु-साध्वियों के पैदल विहार हेतु महाराष्ट्र सरकार व्दारा अनुमति देने समेत समुचित सहूलियतों का प्रबंध किए जाने के मद्देनजर राज्य कांग्रेस की महासचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे के प्रति हार्दिक आभार जताया था।
श्रीमती अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को भेजे धन्यवाद पत्र में राज्य की महाआघाडी सरकार को जैन समाज के साधु-संतों के प्रति सच्चा आस्थावान बताते हुए उनका इस समाज का परम हितैषी कहा है। ज्ञातव्य है कि हरेक वर्ष चातुर्मास आरंभ होने से करीब एक माह पूर्व जैन साधु-संत-साध्वियां चातुर्मास-स्थल के लिए पैदल विहार करना शुरू कर देते हैं। इस दौरान कुछ साधु-साध्वियां व्हीलचेयर पर तथा जैफ आचार्यों के साथ गाडी हुआ करती है। संग में उनके गाडी चलाने वाला भी रहता है। इस बार पैदल विहार पर निकले कई साधु-साध्वियां लाकडाउन के कारण विविध गांव-कस्बों में फंसे होने की वजह से जैन समाज के समक्ष जटिल समस्या उत्पन्न हो गई थी।
इस ज्वलंत समस्या को लेकर राज्य में सबसे पहले सुमन आर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे को पत्र लिखकर महाआघाडी सरकार का ध्यानाकर्षण किया था। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार का लगातार फालोअप भी किया था । लिहाजा राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए चातुर्मास पैदल विहार को सुचारू, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए फौरन प्रदेश भर में सभी जिलाधिकारियों समेत पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अनुमति देने व समुचित सहूलियतों का प्रबंध करने संबंधी निर्देश प्रदान किए। 

इस मुद्दे पर महाआघाडी सरकार की सफलतापूर्ण शीघ्र निर्णय प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालासाहेब थोरात और पर्यटन-पर्यावरण मंत्री श्री आदित्य ठाकरे के प्रति भी सुमन अग्रवाल ने तहेदिल से आभार व्यक्त किया था ।
◆ ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post ●News Channel●के लिए...


Comments