मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले एससी-एसटी विधायक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई




◆Photo Courtesy Google◆

              【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से बुधवार 3 जून को अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विधायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर लिपिक ग्रेड-द्वितीय भर्ती परीक्षा-2018 में एससी-एसटी का बैकलॉग जोड़ने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर बगरू विधायक श्रीमती गंगा देवी, जमवारामगढ विधायक  श्री गोपाल मीणा, बामनवास विधायक श्रीमती इन्द्रा मीणा, चाकसू विधायक  श्री वेदप्रकाश सोलंकी, निवाई विधायक श्री प्रशान्त बैरवा उपस्थित थे। 

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजपाल मीना ने भी बैकलॉग जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने लिपिक ग्रेड-द्वितीय भर्ती परीक्षा-2013 में शेष रहे अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सहरिया आदिम जनजाति के 1588 बैकलॉग पदों को क्लर्क ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा-2018 के सफल अभ्यर्थियों की सूची से नियुक्ति प्रदान करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी थी।


◆ब्यूरो रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel●




Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई