News In Brief...सरेराह चलते चलते.../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

News In Brief...सरेराह चलते चलते.../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई                   दिनांक : 1/ 2  जून 2020






◆ महाराष्ट्र :मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान निसर्ग गंभीर रूप धारण कर सकता है. आज ये महाराष्ट्र के तट से टकराएगा. तूफान के पहले महाराष्ट्र के कुछ हिस्सो में भारी बारिश भी शुरू हो गई है ।



अयोध्या : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,घर के कमरे में लटका मिला शव,आत्महत्या की आशंका,कोतवाली बीकापुर के अहिरन पुरवा का मामला,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

लखनऊ: 3 पीपीएस अफसरो के तबादले,एडिशनल एसपी रैंक के 3 अफसरों के ट्रांसफर,मेरठ एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया एसपी ट्रैफिक प्रयागराज बने,दीपेंद्र नाथ चौधरी इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजे गए,एसपी ट्रैफिक प्रयागराज कुलदीप सिंह हटाए गए,कुलदीप सिंह को डिप्टी कमांडेंट पीएसी अलीगढ़ बनाया गया ।

गोण्डा :  ट्रैक्टर ने किसान को रौंदा, खेत की रखवाली कर रहा था किसान, घायल किसान की अस्पताल में मौत, ट्रैक्टर से रौंदकर पुलिया के नीचे फेंका, ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर लेकर हुआ फरार, अपना थाना क्षेत्र के इटैला खुर्द का मामला ।

सुल्तानपुर : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष का मामला, लखनऊ में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुआ था वृद्ध, बल्दीराय के परसौली गांव में हुआ था विवाद ।

सुल्तानपुर : बोलेरो ने दिव्यांग महिला को रौंदा, मौत, बरसांवा ग्राम प्रधान की बोलेरे से हादसा, बोलेरो चालक और मालिक हिरासत में, हलियापुर के हेमनापुर गांव की घटना ।

अमरोहा : लोक लेखा समिति के सभापति ने लिखा पत्र, विधायक महबूब अली ने सीएम को पत्र लिखा, उर्दू शिक्षकों के काउंसिलिंग की उठायी मांग, 4 हजार उर्दू शिक्षकों की अभी काउंसिलिंग नहीं हुई, पूर्व शिक्षा मंत्री भी रह चुके है महबूब अली ।

हरदोई : पिकप डाला रेलवे फाटक से टकराई, फाटक टूटकर गिरा,  ड्राइवर फरार, कछौना कोतवाली के गाजू गेट का मामला ।

चंदौली :  छेड़खानी को लेकर 2 समुदायों में हुआ संघर्ष, समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय को पीटाल, दो जीप और एक ऑटो को किया क्षतिग्रस्त, घटना में दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, पीड़ितों ने चकिया-इलिया मार्ग किया जाम, चकिया क्षेत्र के मोहम्दाबाद इलाके की घटना ।

कनौज : मेडिकल कॉलेज को मिली सबसे बड़ी उपलब्धि, मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं, पीजी कक्षाओं के लिए शासन ने दी अनुमति, 9 विभागों के लिए पीजी की 27 सीट निर्धारित, प्रचार्य डॉ.नवनीत कुमार ने दी जानकारी, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा का मामला ।

ललितपुर : शिक्षक चयन को काउंसलिंग आज तैयारियां पूर्ण, JIC में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक काउंसलिंग, BSA ने खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपे दायित्व, 590 सहायक शिक्षकों की होगी भर्ती ।

हरदोई : पान किसान बदहाली की कगार पर पहुंचे, हरदोई से गैर प्रान्तों,जिलों को जाता था पान, कम पैदावार ने समाप्त कर दी पान मंडी, दो दिन बुधवार,रविवार लगती थी मंडी, लागत से आधी कीमत भी मिलना मुश्किल, सण्डीला,कछौना क्षेत्र पान उत्पादन होता था ।

लखीमपुर : अपराधों में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, गैंगरेप पीड़िता थाने के चक्कर काट रही, 6 दिन बाद भी पुलिस केस दर्ज नहीं किया, सहेली के बुलाने पर नशा देकर दुष्कर्म, शहर कोतवाली इलाके का मामला ।

बुलंदशहर: स्वाट टीम और कोतवाली देहात पुलिस की गौतस्कर से मुठभेड़, मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शहजाद गिरफ्तार, शहजाद पर हैं दर्जनों मुकदमे दर्ज,मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके गंगेरुवा फ्लाई ओवर से किया गिरफ्तार ।

पीलीभीत : सड़क हदसे में युवक की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित पिकअप ने युवक को कुचला था, ईट भट्टे पर मजदूरी करने जा रहा था, जहानाबाद थाना इलाके का मामला ।

◆ मोडल जेसिका लाल हत्याकांड के आरोपी मनु शर्मा हुए तिहाड़ जेल से  रिहा ।
 

◆ उत्तर प्रदेश ; अनलाॅक-वन के पहले ही दिन यूपी में "अनलाॅक" हुए अपराधी ।्गोलीबारी, लूट और हत्याओं से कई जिले दहले: भाजपा नेता के बेटे की नृशंस हत्या ।
हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों को गांव वालों ने मार डाला, कई घायल । भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह के पैतृक गांव में खूनी खेल के बाद तनाव, भारी संख्या में पुलिस तैनात ।

◆ यूपी -सांसद आजम खां को एक और झटका, सुन्नी वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, जौहर ट्रस्ट वक्फ संख्या 157 यतीमखाना के मुतवल्ली पद से हटाए गए, 26 परिवारों को सपा शासनकाल में हटाया था, आजम ने रामपुर पब्लिक स्कूल बनवाया था, करोड़ों की बिल्डिंग बहुत जल्द गिराई जाएगी, 90 साल की बुजुर्ग महिला को आवंटन मिला।

◆ सीतापुर : आज़म खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई  :  आज़म की चार मामलों में लगी थी जमानत अर्जी. यतीमखाने के एक मामले में मिल चुकी है जमानत ।तीन मामलों में लगी जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई । एडीजे 6 की कोर्ट में चल रहे सभी मामले । सीतापुर जेल में बंद है आज़म, उनकी पत्नी और बेटा ।

◆बहराइच : बहराइच में भीषण सड़क हादसा : बस के बेकाबू होने से हुआ हादसा । नेपाल के मजदूरों को लेकर जा रही थी बस हादसे में 12 मजदूरों की मौत 21 मजदूर घायल।

🖌🖌🖌◆🖌🖌मुंबई :  किडनी की बीमारी से पीड़ित थे संगीतकार, 42 वर्ष की उम्र में वाजिद खान का निधन, मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन, बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार थे वाजिद खान, कोरोना वायरस से संक्रमित थे वाजिद खान ।

◆दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी किए, देश में 24 घंटे में 8380 लोग संक्रमित, देश में अब तक 1,82,143 संक्रमित हुए, देश में अब तक 5164 लोगों की मौत, अब तक 86,984 लोग स्वस्थ हुए ।

◆दिल्ली : एक जून से देश भर में चलेंगी ट्रेन, स्टेशन पर पहुंचना होगा तीन घंटे पहले, एक जून से चलने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटा भी, कॉमन सर्विस सेंटर, यात्री सुविधा केंद्र, पोस्ट ऑफिस में टिकट बुकिंग की सुविधा, आज से दौड़ने लगेंगी करीब 230 स्पेशल ट्रेनें, आज से लखनऊ मेल का परिचालन शुरू, आज रात 10.5 बजे रवाना होगी ट्रेन, अगले दिन सुबह 6.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी ।

◆लखनऊ: यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, 8,075 लोग यूपी में कोरोना पॉजिटिव, 2,248 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी, यूपी में कोरोना से 217 लोगों की मौत हुई, 24 घंटे में 378 कोरोना के नए मामले ।

◆लखनऊ : 1 साल होने पर BJP का संवाद संपर्क अभियान, आज से 98 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभा, आज 34 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभा, 2 जून को 35 संगठनात्मक जिलों में सभा, 3 जून को 29 संगठनात्मक जिलों में सभाएं, 6 वर्चुअल रैलियों का भी आयोजन करेगी BJP, घर-घर संपर्क में 2 कार्यकर्ता साथ करेंगे संपर्क, स्वतंत्रदेव सिंह लखनऊ में करेंगे वर्चुअल सभा, सुनील बंसल अयोध्या में करेंगे वर्चुअल सभा ।

◆लखनऊ: लॉकडाउन 5.0 को लेकर गाइडलाइन जारी, उत्तर प्रदेश में आज से चलेंगी रोडवेज बसें, बस यात्रा में मास्क लगाना होगा अनिवार्य, यूपी परिवहन निगम आज सेवाएं शुरू करेगा, आज सुबह 8 बजे से राज्य के भीतर सेवाएं, सभी प्रकार की अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू, बसों को सेनेटाइज किया जाएगा-यूपी सरकार, बस में फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा, यात्री मास्क लगाकर ही यात्रा कर सकते हैं, शर्तों के आधार पर प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी ।

◆लखनऊ : आज से खुलेगा पूरा सचिवालय, सचिवालय प्रशासन ने जारी किया आदेश, आज से सभी अधिकारी-कर्मचारी बुलाए गए, ACS महेश गुप्ता ने जारी किया आदेश, मंत्रालयों में सभी की उपस्थिति अनिवार्य  

◆लखनऊ : कल प्रदेश में आए आंधी,तूफान का मामला, CM ने जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, कई लोग आकाशीय बिजली से प्रदेश में मरे, परिवार के प्रति CM ने संवेदना व्यक्त की ।

◆फर्रुखाबाद : श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, लॉकडाउन में रोक के बाद भी गंगा स्नान, जिला प्रशासन रोक लगाने में नाकाम, सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम उड़ी धज्जियां, शहर के पंचाल घाट गंगा तट स्नान किया।

◆नोएड : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश संजय यादव को लगी गोली, 25 हजार का इनामी है संजय यादव, बदमाश पिंटू पुलिस को चकमा देकर फरार, घायल बदमाश संजय अस्पताल में भर्ती, लूट के कई मामलों में चल रहा था फरार, फेस 3 थाना पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा ।

◆बाराबंकी: रुपए के लेनदेन में युवक को मारी गोली, साथ खड़े पिता भी छर्रा लगने से घायल, गोली मारकर हमलावर हुए फरार, SP ने हमलावरों की गिरफ्तारी के दिए आदेश, कोतवाली के नहर कॉलोनी की है घटना ।

◆गाजीपुर: गंगा में डूबने से 3 किशोरों की मौत, गंगा में स्नान करने गए थे किशोर, तीनों शवों को बाहर निकाला गया, सदर के छोटा महादेवा की घटना ।

◆यूपी में आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान से 43 लोगों की मौत, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को ₹4-₹4 लाख देने की घोषणा की ।

👉मेरठ - खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह के पकड़े जाने के बाद पिता आए सामने, कहा-मेरा बेटा नहीं है आतंकी, उसे बेवजब फंसा रही है पुलिस, तीरथ कभी नहीं गया पाकिस्तान । पंजाब पुलिस और एटीएस ने खंगला घर, लेकिन नहीं मिले कोई भी कागजात, आतंकी तीरथ सिंह के पिता अजीत सिंह चलाते हैं रिक्शा ।

The End

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पेरिस: लूव्रे डकैती: 100 मिलियन डॉलर की आभूषण डकैती का खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई