अच्छी खबर :राजस्थान में एक जून से खुल गए पर्यटन स्थल, अब मुफ्त में कर पाएंगे सैर / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

            ◆ Photo Courtesy Google◆



          【 मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】


राजस्थान सरकार ने एक जून से पर्यटन स्थल खोल देनेका फैसला किया है । पहले 2 सप्ताह तक टूरिस्ट मुफ्त में पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं । तीसरे सप्ताह में पर्यटन स्थल घूमने पर आधा पैसा देना होगा और चौथे सप्ताह में पूरा पैसा देना पड़ेगा । चिड़ियाघर और रणथंभौर टाइगर रिजर्व पार्क भी खोल दिया गया है । हालांकि नाइट टूरिज्म और लाइट एंड साउंड शो बंद रहेंगे ।

गौरतलब हैं कि केंद्र सरकार ने शनिवार 30 मई को कंटेनमेंट जोन में राष्ट्रव्यापी बंद को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है । इस बार जिन गतिविधियों में प्रतिबंध लगाया गया था, उन्हें अलग-अलग चरणों के हिसाब से दोबारा खोला जाएगा. हालांकि इस बीच जो सबसे बड़ी राहत दी है वो ये है कि अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा । एक से दूसरे राज्य में जाने का प्रतिबंध हटा लिया गया है राज्य में भी एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन करना होगा । कहीं आने जाने से पहले किसी की कोई इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी ।

लॉकडाउन 5.0 के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए केंद्र ने शनिवार 30 मई को कहा था कि इंटर-स्टेट या लोगों और सामानों के राज्य के भीतर आने-जाने के लिए अलग से अनुमति, अनुमोदन या ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी ।

◆ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post● News Channel●







Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पेरिस: लूव्रे डकैती: 100 मिलियन डॉलर की आभूषण डकैती का खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई