बड़ी खबर- कारोबारियों को GST में मिल सकती है बड़ी राहत,14 जून को हो सकता है ये फैसला / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆ Photo Courtesy Google◆
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
भारत के कारोबारियों को GST में मिल सकती है बड़ी राहत,14 जून को हो सकता है ये फैसला । 3 महीने के बाद होने वाली जीएसटी काउंसिल (GST Council Meeting) की बैठक में कारोबारियों को राहत देने लिए बड़ा ऐलान हो सकता है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2020 तक फाइल नहीं किए गए रिटर्न की लेट फीस पर जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में चर्चा होगी । सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम (CBEC) की तरफ से यह जानकारी दी गई है । आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी आउटब्रेक के बाद जीएसटी काउंसिल की यह पहली बैठक होगी । जीएसटी काउंसिल की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अध्यक्षता (Finance Minister of India) करेंगी । साथ ही अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे ।
25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन लगने के बाद से ही टैक्स कलेक्शन में भारी कमी आई है ।
कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत- जीएसटी की व्यवस्था जुलाई 2017 में लागू हुई थी । कई व्यापारियों ने तब से जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल नहीं किया है ।
ऐसे में उन्हें लेट फीस चुकानी पड़ेगी । ये लोग काफी समय से लेट फीस से माफी की मांग कर रहे हैं ।सीबीआईसी ने सोमवार 1, जून की शाम इस मसले पर ट्वीट किया था ।
सीबीआईसी ने ट्वीट में कहा था कि पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि जीएसटीआर 3 बी रिटर्न नहीं दाखिल करने पर लगने वाली लेट फीस माफ कर देने की मांग की जा रही है ।उसने कहा है कि जीएसटी से जुड़े सभी फैसले जीएसटी काउंसिल की मंजूरी के बाद केंद्र और राज्यों की सरकारें लेती हैं ।
ऐसे में इस मसले पर सिर्फ केंद्र सरकार फैसला नहीं ले सकती है । उसने कहा है कि कारोबार से जुड़े लोगों को सूचित किया जाता है कि जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में इस मसले पर चर्चा होगी ।
लग सकता है आपदा सेस (Calamity Cess)- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपदा सेस लगाने को लेकर सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुए मौजूदा स्थिति में ऐसा कोई भी फैसला लेना घातक साबित हो सकता है । उन्होंने बताया कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव सेल्स आंकड़ों के लिए 'कांउटर प्रोडक्टिव' होगा । पहले से ही मांग और खपत कम होने की वजह से इसमें भारी गिरावट आ चुकी है । किसी भी तरह के सेस लगाने से वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाएंगी और इससे सेल्स पर असर पड़ेगा ।
मार्च में हुई थी जीएसटी काउंसिल की अंतिम बैठक-सूत्रों ने जानकारी दी है कि जीएसटी काउंसिल की बैठक 14 जून को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी । इसके पहले जीएसटी काउंसिल की 39 वीं बैठक मार्च में भी कोरोना वायरस को लेकर अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चर्चा हुई थी । उस दौरान भारत में कोरोना वायरस के मामले बेहद कम थे और लॉकडाउन का भी फैसला नहीं लिया गया था ।
◆ब्यूरो रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel●

Comments