अमेरिका की गूंज अब लंदन में भी, विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 

       ◆Photo Courtesy Google◆

      【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति की हुई मौत के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग लंदन में कई प्रदर्शनकारियों ने न्याय और शांति के लगाए नारे पूरी दुनिया इस समय अमेरिका में हो भयानक विरोध प्रदर्शन की साक्षी बनी हुई है। अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉएड की मौत के बाद कई जगहों पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और कई जगहों पर आगजनी भी हुई है। प्रदर्शनकरियों ने कई जगह पर पुलिस की कार को आग के हवाले कर दिया है तो कहीं पुलिस विभाग पर पथराव की खबरें हैं। यहीं नहीं अमेरिका कई इलाकों में कोविड-19 की दूसरी लहर के आने की भी संभावना बताई जा रही है। अमेरिका के अलावा लंदन में अश्वेत अमेरिकी लोगों के समर्थन में कई लोग सड़कों पर उतरे हैं। हजारों की संख्या में लोग सेंट्रल लंदन में इकट्ठे होकर कोई न्याय नहीं, कोई शांति नहीं के नार लगा रहे हैं। लंदन में प्रदर्शनकारियों ने यूके सरकार के प्रतिबंधित नियमों का उल्लंघन कर भीड़ में हिस्सा लिया, हालांकि पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। लंदन में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास तक मार्च किया और हाथ में प्लेकार्ड लेकर वहां मौजूद सभी लोगों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। डेनमार्क में भी प्रदर्शनकारियो ने अमेरिकी दूतावास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियो ने हाथों में प्लेकार्ड लिए हुए थे जिसपर लिखा था कि अश्वेत लोगों को मारना बंद करो। इसके अलावा बर्लिन में भी अमेरिकी दूतावास को घेरा गया और जॉर्ज फ्लॉएड को न्याय देने की मांग की गई। ईरान में पहले ही सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को मारकर प्रदर्शन करने वालों की संख्या में कमी ले आया है लेकिन इसके बाद भी ईरान के टेलीविजन पर अमेरिका में हो रहे प्रदर्शनों को दिखाया जा रहा है। इधर रूस ने अमेरिका में हुई घटना के लिए अमेरिका पर नस्लीय भेदभाव के माहौल बनाने का आरोप लगाया है। ब्राजील में भी सैकड़ों लोग रियो डी जेनेरियो में सरकारी भवन के बाहर खड़े होकर विरोध जता रहे हैं। कनाडा में नस्लीय विरोधी गतिविधियों को लेकर वहां के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा अमेरिकी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में 150 लोगों ने यरूशलम में मार्च किया।

◆ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post● News Channel●

Comments

Popular posts from this blog

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*साल 2025 की भारत व दूनिया की धटनाओं की समीक्षा:*/संकलन : स्पर्श देसाई

*पेरिस: लूव्रे डकैती: 100 मिलियन डॉलर की आभूषण डकैती का खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई