दुनियाभर में जहां कोरोना वायरस की दहशत के कारण स्कूल-कालेज, मॉल, सिनेमा हाल व सभी खेलों की गतिविधियां हो गई हैं बंद / रिपोर्ट स्पर्श देसाई





   

             【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

लंदनः एक ओर दुनियाभर में जहां कोरोना वायरस की दहशत के कारण स्कूल-कालेज, मॉल, सिनेमा हाल व सभी खेल गतिविधियां बंद कर दी गई हैं । 
वहीं, इंग्लैंड में चेल्टेनहेम फेस्टिवल देखने के लिए अढाई लाख से ज्यादा दर्शक पहुंचे। चेल्टेनहेम रेसकोर्स पर चार दिन के इस इवेंट को 2 लाख 51 हजार 684 दर्शकों ने देखा। यह पिछले साल से सिर्फ 5.5% कम है। फेस्टिवल में 28 हॉर्स रेस हुईं। इन रेस में 500 से ज्यादा घोड़े शामिल हुए। अाखिरी दिन मुख्य रेस चेल्टेनहेम गोल्ड कप हुआ। ग्रेड-1 नेशनल हंट रेस फ्रेंच ब्रीड के अायरिश घोड़े अल बोम फोटो ने जीती। यह घोड़ा लगातार 2 बार चैंपियन बनने वाला 2004 के बाद पहला घाेड़ा है।



इवेंट के दौरान सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था थी कोरोनावायरस से बचाव के लिए सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई थी। कई लोग मास्क लगाए हुए दिखे। इवेंट के कवरेज के लिए दुनियाभर से 1000 से ज्यादा जर्नलिस्ट पहुंचे थे। स्पेशल गेस्ट को चार दिनों में 45 हजार कप से ज्यादा चाय और इतने ही ब्रेड रोल सर्व किए गए। 8 हजार गैलन से ज्यादा चाय-काॅफी सर्व की गई। पूरे इवेंट के अरेंजमेंट के लिए 5,936 लोगों का स्टाफ था।


 इसमें हर रेस के विजेता को अलग-अलग प्राइज मनी मिलती है। गोल्ड कप के विजेता पॉल आैर उनके घोड़े को 3.2 करोड़ रुपए की प्राइज मनी जीती। गोल्ड कप में रेस ट्रैक करीब 5.33 किमी का होता है। इसमें 22 फेंसिंग (हर्डल्स की तरह) होते हैं, जिन्हें पार करना होता है। इस रेस में 5 साल से ज्यादा उम्र के घोड़े ही हिस्सा ले सकते हैं। बता दें दुनिया भर के देशों में शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 तक कोराना वायरस के 11,037 नए मामले सामने आए  हैं जबकि 417 लोग वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं




पिछले 24 घंटों में जिस देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले बढ़े हैं वो इटली है, जहां 175 नए केस देखने को मिले जबकि ईरान में 97, स्पेन में 63 नए मामले सामने आए हैं। दुनियाभर में 1.55 लाख से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि 5,819 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ● के लिए...



Comments

Popular posts from this blog

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*साल 2025 की भारत व दूनिया की धटनाओं की समीक्षा:*/संकलन : स्पर्श देसाई

*दो यूरोपीय हस्ती होंगे भारतीय गणतंत्र दिवस के मुख्य मेहमान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई