मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट की तारीख तय, राज्यपाल ने देर रात जारी किए आदेश / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photo Courtesy Google◆
मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक के लिए सोमवार का दिन काफी अहम होने वाला है। कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा। शनिवार देर रात राज्यपाल लालजी टंडन ने इसके आदेश जारी कर दिए। इसके मुताबिक, सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद ही विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग होगी ।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को बहुमत साबित करने के लिए चिट्ठी लिख दी है। शनिवार देर रात राज्यपाल महोदय ने चिट्ठी पर हस्ताक्षर कर सीएम हाउस भेज दी। राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट 16 मार्च यानी कल होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट राज्यपाल के अभिभाषण के तत्काल बाद शुरू हो जाएगा। विश्वास मत पर वोटिंग हो सकती है ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post #MCP●News Channel ● के लिए...

Comments