मिज़ाइल विभाग के बाद अब तोपख़ाना यूनिट को मज़बूत कर रहा है उत्तरी कोरिया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

            ◆ Photo Courtesy Google ◆






             【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】


 उत्तरी कोरिया ने किसी भी प्रकार के अचानक हमले की स्थिति में भरपूर तैयारी की सूचना दी है।
उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन किसी भी प्रकार के अचानक हमले का मुक़ाबला करने के लिए देश की मिज़ाइल क्षमता देखने के लिए मिज़ाइल परीक्षण के कार्यक्रम में शामिल हुए।
उत्तरी कोरिया के नेता ने इस अवसर पर मिज़ाइल परीक्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए तोपख़ाने की यूनिट से कहा कि वह भी अपनी मज़बूती के लिए और अधिक कार्यवाही करे।
पिछले एक वर्ष के दौरान उत्तरी कोरिया का हाल ही में 13वां मिज़ाइल परीक्षण था।
यह ऐसी हालत में है कि अमरीका और उत्तरी कोरिय के विशेषज्ञों के बीच वार्ता का पिछला चरण जो स्टॉकहोम में हुआ था, बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया था।
स्टॉकहोम वार्ता की विफलता के बाद उत्तरी कोरिया के अधिकारियों का कहना था कि जब तक वाशिंग्टन उत्तरी कोरिया के विरुद्ध अपनी दुश्मनी समाप्त नहीं करता, वह अमरीका के साथ वार्ता नहीं करेंगे। (AK)


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पेरिस: लूव्रे डकैती: 100 मिलियन डॉलर की आभूषण डकैती का खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई