अमरीकी सैनिकों की छावनी पर फिर हमला, अकतूबर से अब तक हो चुके हैं 23 हमले / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


         ◆Photo Courtesy Google◆

           【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

               फोटो- अलताजी छावनी

इराक़ की राजधानी बग़दाद के उत्तर में स्थित अमरीकी सैनिकों की छावनी पर राकेट हमला हुआ है। इस हमले में उसी अलताजी छवनी को निशाना बनाया गया है जिस पर गत बुधवार को हमला हुआ था और दो अमरीकी तथा एक ब्रितानी सैनिक मारे गए थे।
बुधवार के हमले में अलताजी छवनी पर कम से कम 18 राकेट फ़ायर किए गए थे जिसमें तीन विदेशी सैनिक हमाहत और 12 घायल हुए थे।
इराक़ में गत वर्ष अकतूबर महीने से अमरीकी हितों पर होने वाला यह 23वां हमला है। शनिवार का हमला अमरीकी युद्धक विमानों की ओर से इराकी सैनिक ठिकानों पर की गई बमबारी के एक दिन बाद हुआ है। अमरीकी बमबारी में इराक़ के चार प्रांतों में कई स्थानों पर अमरीकी सेना तथा सुरक्षा बलों के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया जिसमें पांच इराक़ी पुलिसकर्मियों सहित छह लोग मारे गए। अमरीका ने गुरुवार की रात को बमबारी की थी।
शनिवार को अलताजी छावनी पर कम से कम सात राकेट फ़ायर किए गए।
इराक़ी सुरक्षाकर्मी इस समय उस स्थान की तलाश कर रहे हैं जहां से संभावित रूप से यह राकेट फ़ायर किए गए हैं।  

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पेरिस: लूव्रे डकैती: 100 मिलियन डॉलर की आभूषण डकैती का खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई