चाईना का हो गया पर्दाफाश ! जानबूझकर फैलाया कोरोना वायरस, डॉक्टरों को दी गई थी धमकी- किसी को कुछ नहीं बताना / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆ Photo Courtesy Google◆
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
चाईना के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने अभी तक दुनिया के 91 देशों को अपना निशाना बनाया है। वूहान से कोरोना वायरस का पहला मामला 15 दिसंबर 2019 को सामने आया था। चाईना के डॉक्टर्स उसी वक्त समझ गए थे कि ये वायरस काफी खतरनाक है। शायद यही वजह है कि उन्होंने चाईना की सरकार से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी थी। लेकिन उस वक्त चाईनीज प्रशासन ने डॉक्टर्स को मूंह बंद रखने को कहा था। साथ ही धमकी भी दी कि अगर इसके बारे में किसी से कुछ कहा तो अंजाम बूरा होगा।
इस राज का पर्दाफाश किया है चाईना की डॉक्टर फेन ने। फेन की गिनती उन डॉक्टर्स में होती है, जिन्होंने कोरोना वायरस को शुरूआती दौर में पहचाना था। डॉ. फेन ने मीडिया को बताया कि उनके कई साथी इस बीमारी की चपेट में आकर मर गए। जब दिसंबर में उन लोगों ने चाईना की सरकार को इसके बारे में बताया तो उन्हें चुप रहने को कहा गया। डॉ. फेन वूहान सेंट्रल हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट की डायरेक्टर हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अगर किसी ने इस वायरस की जानकारी लोगों को देने की कोशिश की तो उसे जेल भेज दिया गया। वहीं कई लोग तो गायब हैं। डॉ. फेन ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि ये वायरस इतना ज्यादा फ़ैल जाएगा तो कभी चुप नहीं बैठती। वो किसी भी तरह से लोगों को इसकी जानकारी देती । मीडिया ने उनका इंटरव्यू पब्लिश किया था, लेकिन इसके बाद तुरंत उसे हटा दिया गया। हालांकि, तबतक कई लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था।
अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को ही उन्होंने एक साथ कई मरीजों को देखा जिनमें एक जैसे वायरस थे। ये बिरुस सार्स कोरोनावायरस जैसे थे ।इसके बाद डॉ. फेन के साथ डॉक्टर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। लेकिन चाईना की सरकार ने उन्हें तुरंत पोस्ट डिलीट कर चुप रहने को कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर इस वायरस की चर्चा की तो इसका अंजाम काफी बूरा होगा। इसी का अंजाम हुआ कि
आज ये वायरस इतना विकराल रूप ले चुका है।
चाईना के वूहान से फैले कोरोना वायरस ने आज पूरी दुनिया को आतंकित कर रखा है। दुनिया के 91 देशों में इस वायरस से संक्रमित लोग हैं। कई लोगों की इस वायरस ने जान ले ली है। अभी तक दुनिया भर में इस वायरस की चपेट में 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग आ चुके है। वहीं मौत का आंकड़ा भी साढ़े चार हजार को पार कर चुका है। इस बीच अब चाईना से एक डॉक्टर सामने आई हैं।" द गार्जियन "में छपी खबर के मुताबिक उन्होंने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस वायरस के बारे में उन्होंने चाईनाकी सरकार को दिसंबर में ही बता दिया था, लेकिन उस समय उन्हें चुप रहने को कहा गया था। इस तरह चाईना ने पूरी घरती पर अटैक किया है इस कोरोना वायरस के जरिए से।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई :√●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments