इराक़ में पांच स्थानों पर बमबारी के बाद अमरीका और ब्रिटेन के राजदूत तलब, विदेशी सैनिकों को बाहर निकालने के लिए सांसदों का हस्ताक्षर अभियान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photo Courtesy Google◆
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
इराक़ में अलताजी छावनी पर राकेट हमलों में दो अमरीकी और एक ब्रितानी सैनिक के मारे जाने के बाद अमरीका ने हश्दुश्शअबी कही जाने वाली इराक़ी फ़ोर्स के पांच ठिकानों पर बमबारी की जिसमें कम से कम पांच इराक़ी सैनिक मारे गए।
इस घटना के बाद इराक़ के विदेश मंत्रालय ने बग़दाद में तैनात अमरीका और ब्रिटेन के राजदूतों को तलब किया।
इराक़ी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि विदेश मंत्री मुहम्मद अली अलहकीम ने अपने सलाहकारों और उप विदेश मंत्रियों के साथ आपात बैठक की है जिसमें अमरीका की ओर से इराक़ी सैनिक ठिकानों पर बमबारी के संबंध में ठोस क़दम उठाए जाने पर विचार किया गया।
दूसरी ओर इराक़ी सांसदों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है जिसका उद्देश्य संसद का आपात सत्र बुलाकर अमरीका की ओर से इराक़ की राष्ट्रीय संप्रभुता के हनन के संबंध में बड़ा फ़ैसला करना है।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post #MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments