मुंबई उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर अदालत का कामकाज 16 मार्च तक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

       
               ◆Photo Courtesy Google◆

                【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

मुंबई उच्च न्यायालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर अदालत का कामकाज 16 मार्च से एक सप्ताह तक जरूरी मामलों की सुनवाई तक ही सीमित होगा। अदालत ने कहा कि इस अवधि के दौरान अस्थाई एवं अंतरिम राहत आदेश देना जारी रहेगा। उच्च न्यायालय रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी एक परिपत्र में कहा गया कि केंद्र एवं महाराष्ट्र सरकार ने जारी परामर्श में लोगों से एक स्थान पर नहीं जुटने को कहा गया है। 
परिपत्र में कहा गया हैं कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने निर्देश दिया है कि उच्च न्यायालय की अदालतों के साथ ही नागपुर, औरंगाबाद और गोवा में बम्बई उच्च न्यायालय की पीठों का 16 मार्च, 2020 से कामकाज एक सप्ताह तक केवल जरूरी मामलों तक ही सीमित होगा।' इसमें आगे कहा गया हैं कि वकील, वादी और पक्षकार के तौर पर व्यक्ति अपने मामले संबंधित अदालतों के समक्ष जरूरी के तौर पर उल्लेखित कर सकते हैं, अदालत ऐसे मामलों की सुनवाई करेगी।'फिलहाल की स्थिति के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 20 पुष्ट मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*साल 2025 की भारत व दूनिया की धटनाओं की समीक्षा:*/संकलन : स्पर्श देसाई

*दो यूरोपीय हस्ती होंगे भारतीय गणतंत्र दिवस के मुख्य मेहमान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई