तुर्की की यूरोप को सख़्त धमकी, जल्द ही जारी होगी नई नीति / रिपोर्ट स्पर्श देसा
◆Photo Courtesy Google◆
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
तुर्की की विदेश मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ में तुर्की की सदस्यता के मामले में समय को लंबा करने का दौर गुज़र चुका है।
सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार तुर्क विदेशमंत्री मौलूद चावूश ओग़लू ने यह बात जोर देकर कही कि उनका देश 26 मार्च तक यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए नयी नीति जारी कर सकता है।
उन्होंने शरणार्थियों के मामले में भी यूरोपीय संघ के दृष्टिकोणों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ यह मांग तो करता है कि शरणार्थियों को यूरोप न आने दिया जाए लेकिन वह इस क्षेत्र में शरणार्थियों को आवश्यक जीवन की महत्वपूर्ण सुविधाएं देने में कोई मदद नहीं कर करता।
चावूश ओग़लू ने तुर्की और यूनान की सीमाओं से शरणार्थियों के सैलाब की ओर संकेत करते हुए कहा कि यूरोप को स्थिति की संवेदनशीलता पूरी तरह समझ लेना चाहिए।
ज्ञात रहे कि यूरोपीय संघ में तुर्की की सदस्यता का मामला 2005 में शुरु हुआ था जो अभी तक पूरा नहीं हो सका हैं । (AK)
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # ●News Channel ◆ के लिए...

Comments