इराक़ से अमरीकियों को खदेड़ कर ही दम लेंगे... अमरीका हुआ हैं बौखलाहट का शिकार : हिज़बुल्लाह /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photo Courtesy Google◆
अमरीका में सीडीसी के विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे हैं कि अगर अमरीका में कोरोना वायरस फैल जाए तो क्या होगा? कितने लोग मर सकते हैं? कितने लोग ग्रस्त होंगे? और कितने लोगों को अस्पतालों में भर्ती की ज़रूरत होगी?
न्यूयार्क टाइम्ज़ ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि सीडीसी के मैथ्यू बेगर स्टफ ने अमरीका में कोरोना के फैलाव का नक्शा, ए.बी.सी और डी. के आधार पर खीचां है। यह विभाजन, वायरस के प्रकार, फैलाव की शक्ति और उससे होने वाली बीमारी के आधार पर किया गया है। इसके बाद लगभग 50 विशेषज्ञों पर आधारित न्यूयार्क टाइम्ज़ की टीम ने इस फार्मूले पर काम किया और संभावित स्थिति का चित्रण करने की कोशिश की है।
अमरीका में इस अध्ययन के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कोरोना वायरस की रोक थाम के लिए आवश्यक उपाय नहीं किये गये तो मरने वालों की संख्या बहुत अधिक होगी।
एक अनुमान के अनुसार इस बात की आशंका है कि अमरीका में 16 से लेकर 21 करोड़ 40 लाख लोग कोरोना वायरस में ग्रस्त हो जाएं। विशेषज्ञों ने बताया है कि कोरोना वायरस का फैलाव कई महीनों बल्कि एक साल तक जारी रह सकता है लेकिन उससे मरने वालों की संख्या, विभिन्न देशों और फैलने के समय के अनुसार अलग अलग हो सकती है लेकिन औसतन 17 से लेकर 20 लाख लोग अमरीका में मर सकते हैं।
सीडीसी के आधार पर निकाले गये आंकड़ों और अनुमानों से पता चलता है कि अमरीका में संभावित रूप से 24 लाख से 2 करोड़ 10 लाख लोगों को अस्तपालों में भर्ती करना ज़रूरी हो सकता है और यह स्थिति अमरीका में पूरी स्वास्थ्य व चिकित्सा व्यवस्था को ध्वस्त कर सकती है क्योंकि इस व्यवस्था में केवल 9 लाख 25 हज़ार रोगियों को भी भर्ती करने की गुंजाइश है और यह कोरोना में ग्रस्त होने के बाद अस्पताल में जितने लोगों को भर्ती करने की ज़रूरत होगी उसका एक दशमलव भी नहीं। Q.A.
इराक़ के " कताइब हिज़बु्ल्लाह " ने एक बयान जारी करके कहा है कि अमरीकी सैनिकों को इराक़ से खदेड़ कर ही दम लेंगे।
इराक़ के हिज़्बुल्लाह ने अपने बयान में स्वंय सेवी बल के ठिकानों पर अमरीकी हमले की आलोचना करते हुए कहा कहै कि अतिक्रमणकारियों के इस दुस्साहस का जवाब ज़रूर दिया जाएगा और बड़ी जल्दी ही हम इराक़ से अमरीकियों को खदेड़ कर रहेंगे।
इसी मध्य स्वंय सेवी बल के एक कमांडर आदिल अलकरआवी ने इराक़ी सरकार से मांग की है कि वह इराकी सैन्य ठिकानों पर अमरीकी हमले पर उचित रुख अपनाए और कार्यवाही करे।
उन्होंने कहा कि इराक़ी सेना और स्वंय सेवी बल के ठिकानों पर अमरीका का हमला कई संदेश लिए है तथा अमरीका की ओर से इराक़ के खिलाफ युद्ध की घोषणा है इस लिए इराकी सरकार को उचित क़दम उठाना चाहिए और अब ज़बानी आलोचना का समय बीत चुका है।
याद रहे अमरीकी सेना ने शुक्रवार तड़के, इराक़ी सेना, स्वंय सेवी बल और पुलिस के ठिकानों पर हवाई हमला किया जिसमें पांच सैनिक मारे गये और कई अन्य घायल हो गये जिसके बाद इराक़ में अमरीका के खिलाफ नफरत में कई गुना वृद्धि हो गयी है।
इराक़ी अधिकारियों और स्वंय सेवी बल के कमांडरों ने अमरीका को इस हमले का जवाब देने की धमकी दी है जबकि हिज़्बुल्लाह लेबनान के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने भी कहा है कि अमरीकी हमले का इराक़ी जियाले, भरपूर जवाब देंगे। Q.A.
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post# MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments