कश्मीर, फ़ारूक़ अब्दुल्लाह किया गया रिहा, कोई राजनैतिक बयान नहीं किया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई






           ◆Photos Courtesy Google ◆






                मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



जम्मू-कश्मीर पूर्व मुख्यमंत्री और नेश्नल कांफ़्रेंस के नेता फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने रिहाई के बाद कहा कि आज मैं आज़ाद हूं। मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। अब मैं संसद जा सकता हूं।
रिहाई के बाद उन्होंने कहा कि मैं राज्य और देश की जनता और नेताओं का शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने मेरी आज़ादी के लिए आवाज़ उठाई। यह आज़ादी तभी पूरी होगी जब सभी नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार सभी नेताओं की रिहाई के लिए जल्द क़दम उठाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सभी नेताओं को रिहा नहीं कर दिया जाता है, मैं किसी भी राजनीतिक मुद्दें पर नहीं बोलूंगा।
5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से वहां के स्थानीय नेताओं को नजरबंद कर लिया गया था। पिछले साल 4 अगस्त से फ़ारूक़ अब्दुल्लाह नज़रबंद थे और प्रशासन के पीएसए हटाने के करीब सात महीने बाद उन्हें आज़ाद किया गया है। 


7 महीने,,,,  अपने बेटे उमर,,,   उप जेल में मुलाकात की,इस दौरान ,,,,,  भावुक नजर आए..


नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बीते सात महीने से हिरासत में रखे गए अपने बेटे उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर की उप जेल में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता भावुक नजर आए। पूर्व मुख्य मंत्री फारूक जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत अपनी हिरासत खत्म होने के बाद शुक्रवार अपने आवास से नजदीक में ही हरि निवास पहुंचे जहां उनके बेटे तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पीएसए के तहत पांच फरवरी से नजरबंद करके रखा गया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगा लिया। वहीं खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद फारूक अब्दुल्ला से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अकबर लोन व अल्ताफ ने भी फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की है
अधिकारियों ने कहा कि फारूक ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सात महीने बाद अपने बेटे से मुलाकात का अनुरोध किया था, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे चली। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से विशेष दर्जा वापस ले लिया था, जिसके बाद फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और एक और मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था।

इसके बाद 15 सितंबर को फारूक के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि उनके बेटे उमर की ऐहतियातन हिरासत पांच फरवरी को खत्म हो रही थी लेकिन उससे कुछ ही घंटे पहले इसे छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। PSA की रिहाई के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आज से मैं आजाद हूं। मेरे पास कहने को शब्द नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज उन सभी सांसदों का धन्यवाद अदा करता हूं जिन्होंने मेरे रिहाई के लिए लड़ाई लड़ी। अब मैं दिल्‍ली जा सकूंगा और संसद में आपकी बात को उठा सकूंगा मेरी यह आजादी तब तक पूरी नहीं होगी जब तक हमारे सारे नेता आजाद नहीं होते। मैं सरकार से उम्मीद करता हूं जल्द ही सभी लोगों को रिहा किया जाएगा।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...












Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पेरिस: लूव्रे डकैती: 100 मिलियन डॉलर की आभूषण डकैती का खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई