सभी रंगों का संगम है हर्षोल्लास और प्यार का रंग यानि कि होली महोत्सव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photo Courtesy Google◆
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
मुंबई के पास आया हुआ ठाणे में अखिल भारतीय अग्रवाल संमेलन की ओर सेमनाया गया होलिकोत्सव।
रंगोत्सव होली इंसानियत का संदेश देने वाला वह सर्वोच्च पर्व है, जब सारे रंगों में सराबोर होने के बाद उभरता-निखरता है हर्षोल्लास और प्यार का रंग। सभी गिले-शिकवे और बैर-भाव भुला कर आपस में मोहब्बत बांटने का यह महोत्सव हमें मानवीय सभ्यता के परम-मूल्य प्रदान करता है । इस अवसर पर मार्गदर्शक अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, ठाणे के चेयरमैन महेश बंसीधर अग्रवाल कहा था । वे होली के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और अग्रोहा विकास ट्रस्ट व्दारा ठाणे के येऊर हिल स्थित श्रद्धा रिसोर्ट में आयोजित ' रंग बरसे ' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
प्राकृतिक सौंदर्य से लदे वातावरण में हुए इस समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप-महासचिव डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव सुमन अग्रवाल, मुंबई अध्यक्ष शिवकांत खेतान, नीलम खेतान, अर्चना अग्रवाल और राधेश्याम अग्रवाल आदि मान्यवरों की प्रमुख उपस्थिति रही थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपरिवार शामिल हुए समाज के लोगों ने विविधरंगी फूलों, गुलाल व रंग से न केवल उमंगपूर्ण होली बल्कि जायकेदार व्यंजनों तथा खास तौर पर बनी ठंडई का भी लुत्फ उठाया था ।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, ठाणे के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल और अग्रोहा विकास ट्रस्ट, ठाणे के अध्यक्ष राजेश हलवाई के संयुक्त संयोजन में हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश पहाड़िया, नितिन बजारी, अनिल गोयल, माधवी गुप्ता समेत कई पदाधिकारियों-सक्रिय कार्यकर्ताओं का योगदान रहा था ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √● Metro City Post # MCP● News Channel के लिए...

Comments