जनशक्ति फाउंडेशन का मुंबईकर गौरव सम्मान २२ मार्च को / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
22 मार्च को जनशक्ति फाउंडेशन करेगी अंधेरी के विकास पुरुष रमेश दुबे जी समाजसेवी द्धारका मिश्र जी श्रीमती शांताबाई विट्ठल औटी और माधवी ताई राणे का सम्मान भी करेगी जनशक्ति की शक्ति |
उत्तर प्रदेश से सांसद और महाराष्ट्र से मंत्री रहे आदरणीय रमेश दुबे जी और वरिष्ठ समाज सेवी पंडित द्धारका मिश्रा जी श्रीमती शांताबाई विट्ठल औटी और गोरेगांव की लड़ाकू नेता माधवी ताई राणे का विशेष सम्मान सामाजिक संस्था जनशक्ति फाउंडेशन आगामी 22 मार्च को करेगी।निरंतर 10 सालो से एक शाम शहीदो के नाम कार्यक्रम कर देश मे आने वाली पीढ़ी को आजादी का मतलब समझाने वाली संस्था हर वर्ष मुंबईकर गौरव सम्मान का कार्यक्रम भी करती है ।इस बार यह कार्यक्रम शहीद दिवस की पूर्व संध्या 22 मार्च को मुंबई के उपनगर अंधेरी के कामगार मैदान में रखा गया है ।अपने कर्तब्य का पूरी ईमानदारी से पालन करने वाले मुंबई पुलिस के सहायक इंस्पेक्टर श्री राकेश पवार , जमीन से जुड़े आदरणीय राजेश दुबे जी की मेहनत और लगन ने भारतीय टीम को एक क्रिकेटर दिया जो आज शिवम दुबे है ।नानावटी अस्पताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ श्री सुशांत पाटिल जी ,साहित्यकारा आदरणीय श्रीमती मंगेशलता लताश्री जी ,आदर्श प्रचारक श्री सोनू निगम जी ,एडवोकेट संजय पांडेजी को मुंबईकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।
जनशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष जयशंकर सिंह के मुताबिक़ इस बार मुंबईकर गौरव सम्मान के लिए जिन लोगो का नाम संस्था के मागदर्शक इन्द्रसेन उपाध्याय ,कार्यकारी अध्यक्ष मनोज व्यास , राजकुमार गुप्ता ,सपना सिंह ,अब्दुल करीम काजी ,इंद्रजीत जायसवाल ,विनोद जायसवाल की टीम ने चुना है वह सराहनीय है | इस बार भी भजन सम्राट निशाद अहमद अपने देशभक्ति गानो से लोगो को मंत्रमुग्ध करेंगे |
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...
Comments