कोरोना की असर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को भी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई





              ◆Photo Courtesy Google◆

               【मुबंई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

कोरोना वायरस की असर - एफडब्लूआईसीई इंपा,आईएफपीटीसी,गिल्ड और विफपा की अर्जेन्ट ज्वाईंट मीटिंग  रविवार 15 मार्च को फिल्मों और टेलिविजन शो की शुटिंग बंद करने या सुरक्षा पर हो सकता है फैसला ।
 देश भर में फैले कोरोना वायरस के कहर से फिल्म टैक्निशियनों को बचाने और आगे की रणनीति तय करने के लिये   फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉयज (एफडब्लूआईसीई) , इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्युसर एसोसिएशन (इंपा), वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्युसर एसोसिएशन (डब्लूआईएफपीए) , आईएफपीटीसी और गिल्ड के पदाधिकारियों की एक अर्जेंट ज्वाईंट मीटिंग इंपा के अ्ंधेरी स्थित कार्यालय में रविवार १५ मार्च को दोपहर साढ़े तीन बजे आयोजित हो रही है। इस मीटिंग में फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉयज (एफडब्लूआईसीई) के प्रेसिडेंट श्री बी.एन. तिवारी, आॅल इंडिया फिल्म एम्प्लाईज कांफिडरेशन के नेशनल प्रेसिडेंट और फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाईज के जनरल सेक्रेटरी श्री अशोक दुबे एवं ट्रेजरार श्री गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव तथा फेडरेशन के मुख्य सलाहकार श्री अशोक पंडित के अलावा इंपा के प्रेसिडेंट श्री टी.पी.अग्रवाल , एक्सक्यूटिव मेम्बर अभय सिन्हा और वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्युसर एसोसिएशन (डब्लूआईएफपीए) के प्रेसिडेंट श्री संग्राम शिर्के एवं आईएफपीटीसी के जे. डी. मजीठिया  तथा गिल्ड के पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में यह भी तय किया जायेगा कि क्यों ना फिल्मों और टेलिविजन शो की सभी शुटिंग को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाए? इस बैठक में इस बात की भी संभावना तलाशी जायेगी कि आखिर बिना शुटिंग बंद किये भी क्या सुरक्षा के उपाय हो सकते हैं ? इस बैठक के बाद सोमवार को ब्राडकास्टरों की एक बैठक आयोजित  की जा रही है ।

●रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # ●News Channel ◆ के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*साल 2025 की भारत व दूनिया की धटनाओं की समीक्षा:*/संकलन : स्पर्श देसाई

*दो यूरोपीय हस्ती होंगे भारतीय गणतंत्र दिवस के मुख्य मेहमान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई