News In Brief... सरेराह चलते चलते.../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

◆News In Brief... सरेराह चलते चलते.../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई                                        ■ 14 मई 2020









♂ यूपी के उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में हज़ारों टन खजाना होने का दावा कर चर्चा में आये साधु शोभन सरकार का निधन । साल 2013 में यूपी के उन्नाव में साधु शोभन सरकार ने राजा राम बख्श सिंह के किले के एक हजार टन सोने का खजाना होने का दावा किया था ।



♂डोडिया खेडा किले में छिपे सोने  की भविष्यवाणी करनेवाले संत शोभन सरकार नही रहे  । उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब । संत शोभन सरकार की अंतिम यात्रा में जन सैलाब को देखते हुए पुलिस विभाग का  छुटा पसीना। हजारों की संख्या में लगातार पहुँच रहे हैं भक्त। कई बड़े नेता व कई बड़ी हस्तियों के पहुँचने की सूचना। चौबेपुर के सुनोड़ा गाँव के आश्रम में पहुँचा बाबा का पार्थिव शरीर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले आदि पहुंचे, एसपी (ग्रामीण) भी बेला रोड तिराहे पर मौजूद रहे थे ।



♂ 13 मई बुधवार सुबह 8 बजे तक भारत में कोरोना वायरस के सभी अपडेट्स- कुल मामलों की पुष्टि 70,756,  कुल सक्रिय मामले 46,008,  स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 22,454 व वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 2,293 ।


♂कोरोना की आड़ में सरकार द्वारा कर्मचारियों के भत्ते खत्म करना दुर्भाग्यपूर्ण…प्रदेश के 16 लाख कर्मचारी इससे होंगे प्रभावित, 3000 रुपया तक कम होगा वेतन…यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की मांग- मुख्यमंत्री सहायता कोष क विवरण सार्वजनिक हो…।

⚡बुलंदशहर रमजान के पाक महीने में गरीब लोगों को समाजसेवी डॉ रहीस मलिक ने खाद्य सामग्री वितरित की। 

⚡कस्बा स्याना में कोविड-19 महामारी में हुए लॉक डाउन के चलते रोजी रोटी के संकट से झूझते हुए कुल 175 लोगों को राशन बाटा गया।

 ⚡बुलन्दशहर जहाँगीराबाद का आखिरी कोरोना संक्रमित मरीज भी हुआ स्वस्थ कोरोना संक्रमित सभासद की रिपोर्ट रविवार को आई निगेटिव

⚡बुलन्दशहर शिकारपुर से चुपचाप पति के साथ जहाँगीराबाद पहुँची महिला मुकदमा दर्ज कोरोना मरीजों की अधिकता के चलते शिकारपुर को किया गया था सील

⚡बुलंदशहर जहाँगीराबाद कोरोना संक्रमण के चलते एक चिकित्सक की मृत्यु के बाद सील किये गए शिकारपुर की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ नगर के मौहल्ला न्यू पाठक स्थित अपने मायके जा पहुँची।

⚡ तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं को धता बताते हुए मायके में पहुंची महिला की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोगों में हड़कम्प मच गया।

⚡ स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने जहां महिला व उसके पति को क्वारन्टाइन सेंटर भेजा है वहीं पुलिस ने  महिला व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 ⚡कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर मौहल्ला न्यू पाठक निवासी रामवीर पुत्र मनीराम की बहन राधा विगत 9 अप्रैल को शिकारपुर से अपने पति सुमित को लेकर अपने मायके आ पहुँची। 

⚡कोरोना संक्रमण के कारण हुई एक चिकित्सक की मौत के बाद प्रशासन द्वारा शिकारपुर को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया था।

⚡ पुलिस के सख्त पहरे के बावजूद महिला किस प्रकार शिकारपुर से नगर स्थित अपने मायके पहुंच गई यह बात सबको हैरान कर रही है।

⚡ हालांकि स्थानीय निवासियों की शिकायत पर मौके पर पहुँची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से दोनों पति-पत्नी को क्वारन्टाइन सेंटर भेज दिया है।

⚡ साथ ही कस्बा चौकी इंचार्ज महावीर प्रसाद गौतम ने लॉक डाउन का उलंघ्घन करने के आरोप में राधा पत्नी सुमित व सुमित पुत्र राधेश्याम निवासी मुफ्तिवाड़ा थाना शिकारपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

⚡बुलन्दशहर अनूपशहर एडवोकेट पीयूष गोयल को भाजपा ने बनाया सेक्टर संयोजक ।

⚡बुलन्दशहर अनूपशहर लोक न्याय संस्थान के जिला प्रभारी पीयूष गोयल ने की साफ सफाई व फॉगिंग की मांग ।

⚡बुलन्दशहर सिकन्द्राबाद संकट की घंडी में योद्धा बनकर निभा रहे अपना फर्ज बैंक मैनेजर 
तीन माह से नही लांघी बैंक की लक्ष्मण रेखा गरीबों की सेवा में रहतें है हमेशा तत्पर ।

बुलन्दशहर सिकन्द्राबाद पांच सौ रूपये के लिए कडी धूप में महिलाओं की लम्बी लाईन ।

⚡बुलन्दशहर सिकन्द्राबाद नगर में कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हंडकंप, लोगों ने अपनी गलियां की सील ।

⚡बुलंदशहर में डेरा सच्चा सौदा कि साध-संगत ने 150 लोगों को  बांटे मास्क ।

⚡बुलन्दशहर सपा के जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू ने प्रशासन के साथ मिलकर युवक की मृत्यु होने पर उसका दफन का कार्य किया ।

⚡बुलन्दशहर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल रजिं० उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नीरज जिंदल को बनाया गया ।

⚡बुलन्दशहर जरगवा तेज रफ्तार आंधी तूफान ने पेड़ पौधें व विधुत लाइन के खंबे उखाड़े जिससे बिजली व्यवस्था चरमराई । बिजली विभाग की टीम बिजली लाइन चालू करने में जुटी है ।

⚡बुलन्दशहर बुलन्दशहर कोरोना वायरस जैसी बीमारी को देखते हुए आज युवा शक्ति । सोशल वैलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने कोरोना योद्धाओं को मास्क वितरण किया।

 ⚡बुलन्दशहर पहासू में पुलिस कर्मी बनकर दो लोगो ने फल विक्रेताओं को पीटा व अवैध वसूली करने का आरोप, शक होने पर पब्लिक ने पकड़कर थाना पुलिस को सौंपा ।

⚡बुलंदशहर स्याना स्थित अध्ययन द स्कूल प्रबंधन तंत्र द्वारा शिक्षार्थियों से बीते 2 माह की फीस न लिए जाने का निर्णय लिया गया।

⚡बुलन्दशहर गुलावठी सरकारी नल पर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप, कब्जा मुक्त करने को जिलाधिकारी से लगाई गुहार ।

⚡सरकारी नल के उपकरणों को बेच देने की जताई आशंका, जिलाधिकारी को पत्र देकर  कार्यवाही की मांग की ।

⚡अब से 15 वर्ष पूर्व तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह के द्वारा सरकारी निधि से लगाया गया था सरकारी हैंडपंप ।

⚡बुलन्दशहर ऑनेस्ट क्लब के मेंबरों ने आने जाने वाले लोगों को खाना बाटा ।

⚡बुलंदशहर स्याना बैंक शाखाओं पर पहुंचे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर स्वास्थ्य जांच की गई। 

⚡बुलन्दशहर खुर्जा लॉक डाउन के चलते हुए दलितों पर पर बढ़ रहा अत्याचार पीड़ित की चौकी इंचार्ज ने नही लिखी रिपोर्ट ।

⚡ बुलंदशहर के कोरेन्टीन सेंटर में मजदूर की 18 साल की बेटी आरती की मौत ।

⚡हरदोई के रहने वाले मजदूर फूल सिंह को कल पत्नी व 2 बेटियों सहित भेजा गया था ककोड़ के सैनी फार्म हाउस में बनाये गए कोरेन्टीन सेंटर में ।

⚡कल प्रशासन ने देवला से हरदोई पैदल जाते मजदूर परिवार को  पकड़ भेजा था कोरेन्टीन सेंटर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर ।

⚡डीएम बोले... मजदूर परिवार की बेटी आरती (18) 5 महीने से थी बीमार, बीमारी के चलते हुई मौत।

⚡मजदूर परिवार ने प्रशासन से बेटी की बीमारी की बात थी छुपाई।

⚡उत्तर प्रदेश राज्य के प्रवासी मजदूरों/ कामगारों को हरियाणा राज्य से रोडवेज बसों से बुलंदशहर लाया गया ।

⚡दबंगों के हौसले बुलंद, नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ ,जमकर बरसे ईट-पत्थर और लाठी-डंडे ।

⚡थाना पुलिस मामले में बनी अंजान बुलन्दशहर छतारी थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर का मामला ।









Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई