News In Brief... सरेराह चलते चलते / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

●News In Brief... सरेराह चलते चलते / रिपोर्ट स्पर्श देसाई           दिनांक 12 मई 2020



◆ओपन क्लोज के बेताज बादशाह और मटका किंग रतन खत्री नही रहे , सट्टा को पूरे भारत मे फैलाने व नए रूप में चलाने का श्रेय रतन खत्री ने पाया था ।



◆ मेदांता लखनऊ के निदेशक राकेश कपूर ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक है और 11 May सोमवार सुबह 6:00 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है , वह अब घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं । पेट दर्द की शिकायत पर 10 May  रविवार देर रात को मेदांता लखनऊ में मुलायम सिंह यादव को भर्ती कराया गया था ।


◆ MLC के लिए महाराष्ट्र के सीएम उध्दव ठाकरे ने भरा पर्चा...।


◆पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में हुए भर्ती, छाती में दर्द की थी शिकायत...।


◆व्हाइट हाउस में कोरोना की हुई  'एंट्री' । हर रोज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कोरोना टेस्ट होगा ।  ट्रंप के परिवार वालों की भी हर दिन टेस्टिंग की जाएगी । इसके अलावा ट्रंप के आसपास रहने वाले लोगों का भी टेस्ट होगा ।



◆🤭कोरोनोवायरस संकट को हल करने में भाजपा ज़ीरो साबित हुई है।

◆🎙️24 मार्च को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि 3 सप्ताह के भीतर हम Covid19 को बेअसर कर देंगे लेकिन लॉकडाउन को लगभग 50 दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी भारत में 63,000 मामले हो गए। 🤔उस समय भारत में 500 से कम मामले थे। अब बीजेपी कह रही है कि मामला नियंत्रण में है, तो फिर हर तीसरे दिन 10000 मामले क्यु बढ़ रहे है ???


◆भाजपा शासित राज्य गुजरात, एमपी, यूपी मे स्थिति सबसे अधिक भयावह हो रही है।
 
◆गुजरात में #COVID_19 रोगियों की मृत्यु दर देश में सबसे अधिक है। #BJPFailsGujarat


◆प्रवासी श्रमिकों की स्थिति सभी को दिख रही है। लोग भूख से मर रहे हैं और मौजूदा केन्द्र सरकार गरीब लोगों की बिल्कुल मदद नहीं कर रही है

 ◆सरकार के पास #Lockdown3 खोलने की कोई योजना नहीं है। उन्हें इससे बाहर निकलने का कोई अंदाजा नहीं है।
◆🤫अर्थव्यवस्था को लॉकडाउन के कारण एक बड़ी सेंध लगी है और हमारी अर्थव्यवस्था भी तबाह हो गई है। #LockdownWithoutExitPlan ।




◆आप सब को सुविदित होगा की आजकल सीरीज में #राहुल #गांधी का लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस #Zoom App पर चल रहा है, इसीके साथ उन्होंने पहले रघुराम राजन और अभिजीत बैनर्जी से भी देश की मोजूदा परिस्थितियों से लड़ने के बारे में विचार विमर्श किया है और विपक्ष की फर्ज अदा करते हुए केन्द्र सरकार को सुझाव भी दिये है।

◆🤔अचंभित करने वाली बात ये है कि... गोदी मीडिया के ज्यादातर चैनल #आज_तक, #ABP-News #टाइम्स_नाऊ #इंडिया_TV #न्यूज़_नेशन और अन्य उनसे सवाल पूछ रहे   है कि. 

#Rahul Speaks For India

🔸#कोरोना से कैसे लड़े?

🔸#अर्थव्यवस्था* को कैसे खड़ा करे?

🔸#चीन* से कैसे उद्योग भारत लाये जाए?

🔸मजदूरो के लिए सरकार ने क्या करना चाहिए?


🔸मजदूरो को किस तरह मदद देनी चाहिए??

🔸कोरोना लड़ने के लिए क्या क्या उपाय करने चाहिए?

🔸कोरोना से लड़ने के लिए उनका क्या *#प्लान* है?

🔸देश में *#लोकडाउन* कब खत्म होगा?

🔸देश को आर्थिक नीति कैसी होनी चाहिए?

🔸देश मे रोजगार का प्रश्न कैसे खत्म होगा? इत्यादि इत्यादि इत्यादि...

◆🧐अब आप खुद बताये की ये सवाल गोदी मीडिया केंद्र सरकार के मंत्रियों और PM से करना चाहिए लेकिन राहुल गांधी को "किस वजह" से क्यु पूछ रही है वो तो सत्ता पे बैठे नहीं है ? 

◆खुद सोचिये!!

✔️क्योंकि हार्वर्ड और हार्ड वर्क का फर्क़ उन गोदी मीडिया को पता है, जवाब देने के लिये "पढ़े लिखे" होना बहोत जरूरी है...

✔️क्योंकि उनको पता है कि राहुल गांधी इन सवालों के जवाब देने में "सक्षम" है ।

✔️क्योंकि उनसे कुछ "तार्किक उत्तर" भी मिल सकते है... सोचियेगा जरूर।

✔️क्योंकि वो हमेशा... #जन_की_बात करते है ।#मन_की_बात* नहीं... । 🤔कृपया #तार्किक बने🧐, 🥳अक्ल के #अंधे नहीं🥳।

➡दिल्ली- देश में कोरोना मरीजों की संख्या 67 हजार पार, देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 67152 हुई, देशभर में कोरोना से 2206 लोगों की मौत हुई, 24 घंटे में कोरोना के 4213 नए केस, 24 घंटे में 97 मरीजों की मौत हुई।

➡दिल्ली- आईसीएमआर की नई गाइडलाइन, कोरोना मरीजों की मौत के कारणों जानकारी, डॉक्टर्स को मौत के कारणों की सूचना देनी होगी, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट संबंधी सूचना देंगे।

➡लखनऊ- कल जांच किए सैंपल में 16 कोरोना पॉजिटिव, 755 सैंपल में 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि, 7 कोरोना पॉजिटिव लखनऊ में भर्ती किए गए, उन्नाव निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव, कोरोना पॉजिटिव एक युवक फर्रूखाबाद में भर्ती, 3 कोरोना पॉजिटिव औरैया में भर्ती किए गए, कोरोना पॉजिटिव 4 लोग रामपुर में भर्ती हुए।

➡लखनऊ- 15 लाख बच्चों का टूट गया वैक्सीन चक्र, 8000 बच्चों का टीकाकरण लखनऊ में नहीं हुआ, यूपी में हर साल 55 लाख बच्चों का जन्म होता है।

➡लखनऊ- एड्स की टेस्टिंग मशीन से होगी कोरोना जांच, केजीएमयू और मेरठ मेडिकल कॉलेज से शुरुआत, दोनों संस्थानों में 600 जांच प्रतिदिन हो सकेगी, HIV की अवॉर्ड्स मशीन का किया जाएगा प्रयोग।

➡लखनऊ- यूपी में आंधी,पानी से 40 की मौत, विभिन्न जिलों में 40 लोगों की मौत, कई जिलों में आया था तेज तूफान, लखनऊ में आंधी,पानी से 2 की मौत।

➡गोंडा- गोंडा में कोरोना का एक और मरीज, मुंबई सब्जी मंडी से आए युवक को कोरोना, युवक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 3 मई से युवक क्वॉरेंटाइन किया गया था, बाद में युवक को घर छोड़ा गया था, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक भर्ती, पंडरीकृपाल हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, झंझरी ब्लॉक क्षेत्र का रहने वाला है युवक, गोंडा में कोरोना के अबतक 13 मामले।

➡अमेठी- मजदूरों से भरी तेज रफ्तार ट्रक पलटी, ट्रक पर सवार कई दर्जन मजदूर घायल, नासिक से सोनभद्र जा रहे थे मजदूर, सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, 3 की हालत गंभीर,सुल्तानपुर रेफर हुए, कुछ लोगों को क्वारेंटीन सेंटर भेजा गया, वारिसगंज चौकी क्षेत्र के हाईवे पर हादसा।

➡अमेठी- पेड़ काटने के विवाद में चले धारदार हथियार, 2 समुदाय के आधा दर्जन लोग गंभीर घायल, बीती रात तेज आंधी के दौरान गिरा था पेड़, पेड़ काटते समय एक बच्ची घायल हुई थी, गंभीर हाल में 2 लोग जिला अस्पताल रेफर, मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡मुरादाबाद- पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या की, 2 मोबाइल फोन रखने पर पत्नी का शक था, अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर दी, हत्या के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा था, मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र की घटना।

➡गाजीपुर में मिला एक कोरोना पॉजिटिव केस, मरदह ब्लॉक के नासिरुद्दीनपुर का है युवक, कुछ दिन पूर्व ही मुम्बई से आया था युवक, वाराणसी मंडलीय अस्पताल में होगा इलाज, गाजीपुर में अबतक कोरोना के 8 मरीज मिले, एसीएमओ उमेश कुमार ने पुष्टि की।

➡शामली- लॉकडाउन का BJP नेता ने मजाक बनाया, लॉकडाउन में सैकड़ों लोगों की पंचायत की, 2 पक्षों का झगड़ा सुलझाने में नियम भूले, थानाभवन इलाके में लोगों की पंचायत हुई, बिना मास्क लगाए ही पहुंचे थे सैकड़ों लोग, थानाभवन के गांव दखोड़ी में हुई पंचायत।

➡उन्नाव- जूता फैक्ट्री के मजदूरों का प्रदर्शन, वेतन न मिलने से मजदूर सड़क पर उतरे, कई मजदूरों की पूरी,कई की आधी सैलरी काटी, फैक्ट्री गेट पर इकट्ठा हुए मजदूर कर रहे प्रदर्शन, सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ी, कुन्दन रोड पर यूरो फुटवियर फैक्ट्री का मामला।

➡ललितपुर- रास्ते में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, इंदौर से पैदल ललितपुर आ रही थी महिला, घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रसव हुआ, महिला ने बच्ची का नाम कोरोना कुमारी रखा, बार क्षेत्र बरखेड़ा  की रहने वाली है महिला।

➡गोरखपुर- आतंकी रियाज नायकू का समर्थक गिरफ्तार, समर्थन में ट्वीट करने वाला युवक गिरफ्तार, मुम्बई निवासी अहमद उस्मानी गिरफ्तार, अपनी मौसी के घर गोरखपुर आया था, बांसगांव पुलिस ने बभनौली से पकड़ा।

➡गोरखपुर- गोरखपुर पहुंचे मंत्री ब्रजेश पाठक, उपेंद्र दत्त शुक्ल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, बड़हलगंज में आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी, उपेंद्र दत्त शुक्ल BJP के दिग्गज नेता थे, ब्रजेश पाठक ने गोरखपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। 

➡हाथरस- शहर में मिले 10 और कोरोना पॉजिटिव, 10 कोरोना मरीजों में 4 बच्चे भी शामिल, 62 वर्षीय मरीज के संपर्क में आया परिवार, घर,परिवार के 24 लोगों का हुआ था टेस्ट, सीएमओ ने कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की।

➡लखीमपुर खीरी- सोशल मीडिया पर मजदूरों ने लगाई गुहार, महाराष्ट्र के रत्नागिरी में फंसे 250 मजदूर, 50 मजदूर निघासन इलाके के भी फंसे हैं, मजदूरी ना मिलने से भी परेशानियां बढ़ी।

➡उन्नाव- विशेष श्रमिक ट्रेन अमृतसर से पहुंची उन्नाव, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची ट्रेन, गोरखपुर समेत कई जिलों के मजदूर पहुंचे उन्नाव, 1200 से अधिक मजदूर ट्रेन से पहुंचे उन्नाव।

➡गोरखपुर- तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रक में सवार 2 की मौत,7 लोग घायल, हैदराबाद से आ रहे मजदूर ट्रक में बैठे थे, सहजनवां क्षेत्र के कसरवल का मामला।

➡हरदोई- अहमदाबाद से आया कोरोना संदिग्ध का शव, सरसई बॉर्डर पर पुलिस ने शव वाहन रोका, पांचालघाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी की, एम्बुलेंस को सैनिटाइज किया गया।

➡गोरखपुर- 50 साल की व्यक्ति की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिली 50 साल के व्यक्ति की लाश, ईंट से कुचलकर हत्या,चेहरे पर चोट के निशान, खजनी क्षेत्र के छपिया गांव का मामला।

➡बलिया- पुलिस से हाथापाई कर बदमाश भागा, बदमाश ने पुलिसवालों को घायल किया, पुलिस ने ना मेडिकल कराया,ना केस दर्ज कराया, बलिया के सिकंदरपुर थाने का है मामला।

➡बाराबंकी में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस, सुल्तानपुर के एल-1 अस्पताल भेजा गया, मरीजों का गांव सील,हॉटस्पॉट घोषित किया, DM आदर्श सिंह ने केस मिलने की पुष्टि की।

➡गोंडा में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस, एक साथ मिले 5 नए कोरोना के मरीज, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 18, दिल्ली,मुंबई से आए बताए जा रहे मरीज, सभी मरीजों को किया गया था क्वारेंटाइन।

➡बिजनौर में एक और कोरोना पॉजिटिव केस, CMO ने कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की, बिजनौर के चांदपुर इलाके में मिला नया केस।

➡अमरोहा- तेज आंधी व बारिश से बर्बाद हुई फसलें, किसानों पर आफत बनकर बरसी बारिश, आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान।

➡बलिया में मिला कोरोना पॉजिटिव केस, 48 दिन बाद मिला कोरोना पॉजिटिव केस, जौनपुर से आने पर क्वारेंटाइन किया गया था।

➡लखीमपुर खीरी- बाघ ने मवेशी को बनाया निवाला, बाघ के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तिकुनिया के चौगुरजी गांव का मामला।

➡झांसी में कोरोना का एक नया केस, अबतक झांसी में कोरोना के 26 केस, झांसी में अबतक 2 लोगों की मौत।

◆अम्बेडकर नगर - अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पंजाब के पटियाला से 1200 मजदूरों को लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन, श्रमिकों को स्क्रीनिंग के बाद भेजा जाएगा घर, आज आएंगी 2 और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें।
:
◆ लखनऊ - महाराष्ट्र मजदूर हादसे से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के मजदूरों को ट्रेन से भेजने का लिया निर्णय।  लखनऊ से छत्तीसगढ़ तक मजदूरों को भेजा जाएगा, 600 श्रमिक मजदूरों की सूची तैयार की गई ।








© Metro City Post

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई