राम मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू, जल्द तय होगी भूमि पूजन की तिथि / रिपोर्ट स्पर्श देसाई








                 【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 





लॉकडाउन में निर्माण कार्यों को मिली छूट से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राममंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारी तेज कर दी है। सुरक्षा और दर्शन के लिए गर्भगृह के आसपास लगाई गई लोहे की घेराबंदी व जाली समेत सीआरपीएफ के कैंप को हटाने का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है।

इसी के साथ भूमि के समतलीकरण के लिए लार्सन एंड ट्रबो के इंजीनियरों पर्यवेक्षण में स्थानीय पीडब्ल्यूडी की टीम लगा दी गई है। यहां कैंप कर रहे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और आफिसियो ट्रस्टी जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को बुलाने से पहले मुकम्मल तैयारी का खाका बन गया है।

लॉकडाउन के तीसरे चरण में निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर मिली छूट से ट्रस्ट प्रशासन उत्साहित है। डीएम अनुज कुमार झा की ओर से मंदिर के नक्शे के मुताबिक गर्भगृह के चारों ओर लगाई गई लोहे की पाइप की घेराबंदी, लोहे की जाली, अस्थाई सुरक्षा कर्मियों के कैंप को हटाकर समतल कराने का कार्य जोरों पर है।

पीडब्ल्यूडी खंड दो की ओर से वाहनों में मजदूरों को लाकर कड़ी जांच के बाद काम पर लगाया जा रहा है। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को लोहे की सफाई कार्य को रोजाना मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कहते हैं कि अब तेजी से राममंदिर निर्माण की कार्ययोजना पर आगे बढ़ने का वक्त है।

राममंदिर लार्सन एंड टूब्रो नो प्रॉफिट नो लॉस पर बनाएगी, इसके मालिक से स्व. अशोक सिंहल बहुत पहले ही कार्य करने के लिए सहमति ले चुके थे। इंजीनियरों ने गर्भगृह समेत आसपास की मिट्टी का परीक्षण कर लिया है। बहुत जल्द ट्रस्ट की बैठक में भूमि पूजन की तिथि तय हो सकती है। 【सूत्र】



रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel●के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई