लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी फौजियों की सीएसडी कैंटीन अब खुल गई, ऑनलाइन करा सकते हैं बुकिंग! / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

              ◆Photo Courtesy Google◆

           【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】



चंडीगढ़ और मोहाली के ट्राइसिटी में रहने वाले फौजियों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। कोरोना महामारी के चलते करीब पौने दो महीने से ट्राइसिटी में बंद पड़ी फौजियों की कैंटीन इस रविवार से दोबारा खुल गई है। इस दौरान फौजी वहां से किरयाना सामान और शराब जैसी सुविधाएं ले पाएंगे। हालांकि स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित पालन किया जाएगा, ताकि कोरोना जैसी घातक बीमारी को मात दी जा सके। वहीं, कैंटीन में सामान लेने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत न आए। इसके लिए फौजी फोन पर भी अपने आर्डर दे पाएंगे। वहीं, भुगतान कैश से नहीं बल्कि कार्ड से होगा। इस दौरान फौजियों से सहयोग की अपील की गई है। जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते सभी चीजों को सरकार के आदेशों पर बंद कर दिया गया था। इनमें सीएसडी कैंटीन भी शामिल थीं। वहीं, अब जिला प्रशासन दुकानों और अन्य चीजों को खोलने की अनुमति दे रहा है। जिसके बाद अब कैंटीन भी खुलने जा रही है। फौजी और उनके परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कई गाइड लाइन जारी की गई है। जिनमें सोशल डिस्टेंस को मेंटेन रखने के लिए कहा गया है। 

प्री बुकिंग कराएं ; 

वहीं, कैंटीन में भीड़ की स्थिति न बने ऐसे में सुबह 10 से शाम छह बजे तक सामान की प्री बुकिंग की जा सकती है। यूआरसी मोहाली के लिए फोन 9914448148 और 8360049253, चंडीगढ़ के लिए 9812831881 व 01722637037 और नूक चंडीमंदिर के लिए 7087191497 और 94171 73315 नंबर पर कॉल की जा सकती है। वहीं, कैंटीन में आने पर सबसे पहले बॉडी टैंपरेचर और आरोग्य सेतु एप की सत्यापन के बाद टोकन जारी किया जाएगा। जिसके बाद अपनी बारी का इंतजार करना होगा। वहीं, कैंटीन में कार्ड होल्डर को ही एंट्री दी जाएगी, उसे मास्क पहनना जरूरी होगा। वही, कैश नहीं बल्कि कार्ड से ही पेमेंट का मोड स्वीकार किया जाएगा।

ऐसे खुलेगी कैंटीन, रविवार को रहेगी छुट्टी ;

 चंडीगढ़ और नूक में सीएसडी कैंटीन का समय सुबह 10 से साढ़े 5 बजे तक का है। इस दौरान सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक जेसीओ और अन्य सामान ले पाएंगे। जबकि ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक ऑफिसर के लिए समय रहेगा। जबकि मोहाली में सुबह 9 से एक बजे का समय तय किया गया है। वहीं, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन ऑफिसर के लिए रहेगा। जबकि वीरवार और शनिवार जेसीओ व अन्य के लिए समय रहेगा और रविवार की छुट्टी रहेगी। हालांकि स्थिति सामान्य होने तक कुछ चीजों में बदलाब किया गया है। 

65 साल से अधिक उम्र वाले कैंटीन आने से करें परहेज ; 

वेस्टर्न कमांड की तरफ से जारी किए गए आदेशों में साफ किया है कि 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग कैंटीन आने से परहेज करें। क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में गाइड लाइन जारी की गई। जिसमें साफ कहा गया है कि इस उम्र में बीमारी फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है। अन्य काउंटर खोलने संबंधी जल्दी ही आदेश जारी किए जाएंगे और सभी को  राशन और शराब का कोटा एक समान मिलेगा।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post ●News Channel●के लिए...






Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई