पंजाब का मोस्ट वांटेड रंजीत उर्फ चीता गिरफ्तार, पाकिस्तान से करता था ड्रग तस्करी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



             ◆Photo Courtesy Google◆


            【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】



पंजाब का ड्रग तस्कर चीता हुआ गिरफ्तार । हरियाणा के सिरसा से हुई गिरफ्तारी । पाकिस्तान से करता था दवाओं की तस्करी ।
चंडीगढ़/ पंजाब पुलिस और एनआईए ने एक बड़े ड्रग तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता को गिरफ्तार किया है । इस तस्कर को गिरफ्तार करने में तीन एजेंसियों ने मिलकर काम किया है । इस कार्रवाई में पंजाब की अमृतसर पुलिस, एनआईए और हरियाणा पुलिस शामिल हैं  । तीनों एजेंसियों ने हरियाणा के सिरसा से ये गिरफ्तारी की है । पंजाब पुलिस ने ये कार्रवाई 532 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती के मामले में की है। 

8 महीने से सिरसा में छिपा हुआ था । पुलिस के मुताबिक, रंजीत सिंह उर्फ चीता के अलावा उसके भाई गगन सिंह को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस ने तस्करों को शरण देने वाले सिरसा के गुरमीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक ये तस्कर पिछले 8 महीने से हरियाणा के सिरसा के बेगू रोड स्थित एक घर में छिपे हुए थे। पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर और पंजाब से हिजबुल के आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमृतसर के रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, वो भारत के सबसे बड़े ड्रग तस्करों में से एक है. चीता की गिरफ्तारी 532 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में हुई है। 

 पाकिस्तान से लाता था ड्रग  पंजाब पुलिस के मुताबिक रंजीत सिंह उर्फ चीता 2018 से 2019 के बीच पाकिस्तान से पहाड़ी नमक आयात करने के बहाने ड्रग मंगवाता था. भारत की एजेंसियों ने अमृतसर में उसके ड्रग की खेप को पकड़ा था । पिता और परिवार से भी पूछताछ सिरसा के एसपी अरूण नेहरा ने कहा कि मोस्ट वांटेड स्मग्लर रंजीत सिंह और उसके भाई को शरण देने वाले गुरमीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रंजीत के पिता और परिवार को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। 


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post● News Channel●के लिए...



Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई