पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल, उत्तर प्रदेश की घटना / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

          ◆Photos Courtesy Google◆
 


              【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】


पूरे देश में कोरोना का कहर चल रहा है ऐसे में कुछ अजीब बात भी सूनने को भी मिल रही हैं । सुत्रों के कहने के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा बाजार के पास भाग रहे दो इनामी बदमाशों और पुलिस टीम के बीच शुक्रवार 8 मई की रात मुठभेड़ हो गई थी । करीब आधे घंटे तक ओमुठभेड़ चली थी । पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए थे। 



बदमाशों की फायरिंग में कैसरगंज कोतवाल और चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके के लिए रवाना हो गए थे। कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा बाजार के पास इनामी बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। 
सूचना मिलने पर कैसरगंज थाने के कोतवाल संजय सिंह, गंडारा चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश त्रिपाठी व सिपाही मनीष यादव ने पैनाघाट तिराहे के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी बिना नंबर की बाइक से सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस टीम के रोकने का प्रयास  करने पर दोनों भागने लगे थे । 

पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश बौखला गए थे । अपने को पुलिस टीम के शिकंजे में फंसता देख बदमाशों ने टीम पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी । जिसके बाद पुलिस टीम ने भी बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की। पुलिस की फायरिंग में दो इनामी बदमाशों के पैर में गोली लगी थी । 
करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग में पुलिस ने दोनों बदमाशों को धर दबोचा था। इनकी पहचान कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरवा निवासी राजू (24) और खाले टेपरहा निवासी दुल्ला (27) के रूप में हुई। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार खोखे, पांच कारतूस व बाइक बरामद हुई थी । 
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विपिन कुमार मिश्र घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे । एसपी ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में कोतवाल, चौकी इंचार्ज और सिपाही के हाथ में गोली लगी थी । सभी घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया था । दोनों बदमाश गोवध अधिनियम के तहत वांछित थे और लगभग तीन साल से फरार चल रहे थे।



रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post ●News Channel● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई