कब और कहां से चलेगी ट्रेनें, कितनी जगह रुकेगी? रेलवे ने जारी की पूरी लिस्ट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photo Courtesy Google◆
कोरोना वायरस के संकट और देश में लागू लॉकडाउन की वजह से थमी हुआ रेल का चक्का एक बार फिर घूमने को लगा है । मंगलवार 12 मई से एक बार फिर रेल सेवा शुरू हो गई है । रेल मंत्रालय की ओर से दिल्ली से शुरू हुई सभी 15 ट्रेनों की टाइमिंग जारी कर दी थी । ये ट्रेनें देश के अलग-अलग 15 शहरों में रही हैं और जोड़ी के हिसाब से चल रही हैं ।दिनांक 12 मई मंगलवार शाम 6 बजे के बाद से इन ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई थी । जिसके तहत :
1. दिल्ली से हावड़ा :
रेलवे विभाग की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके अनुसार दिल्ली से बंगाल के हावड़ा के लिए रोजाना ट्रेन चलेगी । जिसमें दिनांक12 तारीख को हावड़ा से शाम 4.50 पर ट्रेन रवाना हुई थी, जो अगले दिन 13 मई को सुबह 10 बजे पहुंची थीं । वहीं ट्रेन रिटर्न में दिल्ली से शाम को 4.55 पर ट्रेन रवाना होगी और 9.55 पर हावड़ा पहुंचेगी ।
बीच में ये ट्रेन के धनबाद, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल पर स्टोपेज हैं ।
2. दिल्ली से राजेंद्र नगर :
बिहार के राजेंद्र नगर से दिल्ली के लिए 12 मई को मंगलवार शाम को सात बजे ट्रेन रवाना हुई थी । जो अगले दिन 13 मई बुधवार पहुंची थी । वहीं दिल्ली से ट्रेन बुधवार शाम को 5.15 पर रवाना होकर शाम को पहुंचे । इस ट्रेन के स्टोपेज में ट्रेन पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल ।
3. नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ :
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के लिए 12 मई मंगलवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन रवाना हुई थी । वहीं वापसी की ट्रेन 14 तारीख को डिब्रूगढ़ से 8.35 पर रवाना होगी ।ये ट्रेन बीच में दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुरी, कटिहार, बरौनी, दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल में रुकेगी ।
रेलवे की इस वेबसाइट पर टिकट बुक हो सकते हैं... www.irctc.co.in
लिस्ट देखते वक्त इन बातों का ध्यान रखें..
- जिन स्टेशन पर रेड मार्क है, वहां पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी ।
- दिल्ली में सिर्फ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन मिलेगी ।
- सभी ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का नाम-नंबर दिया गया है ।
नई दिल्ली से जम्मू तावी, 12 तारीख को 8.40 पर रवाना थी । जिसका लुधियाना में स्टोपेज था ।
जम्मू तावी से नई दिल्ली, 13 तारीख को 7.40 पर रवाना होगी । जिसका लुधियाना में स्टोपेज हैं ।
बेंगलुरू से नई दिल्ली,12 तारीख मंगलवार को 8 बजे रवाना हुई थी ।जिसके, अनंतपुर, गुंतकल, सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, झांसी में स्टोपेज थे ।
नई दिल्ली से बेंगलुरू,14 तारीख को 8.45 बजे रवाना होगी ।जिसके अनंतपुर, गुंतकल, सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, झांसी में स्टोपेज हैं ।
तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली (मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार), 7.15 पर रवाना, एर्नाकुलम, कोझिकोडे, मंगलुरु, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा में स्टोपेज ।
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम (मंगलवार, बुधवार, रविवार), 10.55 पर रवाना, एर्नाकुलम, कोझिकोडे, मंगलुरु, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा में स्टोपेज ।
चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली (शुक्रवार, रविवार) 06.05 पर रवाना, विजयवाड़ा, वरंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा में स्टोपेज ।
नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल (बुधवार, शुक्रवार) 3.55 पर रवाना, विजयवाड़ा, वरंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा में स्टोपेज ।
बिलासपुर से नई दिल्ली (सोमवार, गुरुवार) 2 बजे रवाना, रायपुर, नागपुर, भोपाल, झांसी में स्टोपेज ।
नई दिल्ली से बिलासपुर (मंगलवार, शनिवार) 3.45 बजे रवाना, रायपुर, नागपुर, भोपाल, झांसी में स्टोपेज ।
रांची से नई दिल्ली (गुरुवार, रविवार) ।
नई दिल्ली से रांची (बुधवार, शनिवार) ।
मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली 5 बजे रवाना, वडोदरा-रतलाम-कोटा में स्टोपेज ।
नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल 4.24 पर रवाना, वडोदरा-रतलाम-कोटा में स्टोपेज ।
अहमदाबाद से नई दिल्ली 5.40 पर रवाना, पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव में स्टोपेज ।
नई दिल्ली से अहमदाबाद 7.55 पर रवाना, पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव में स्टोपेज ।
अगरतला से नई दिल्ली (सोमवार) 6.30 पर रवाना, बादरपुर, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुरी, बरौनी, पाटलिपुत्र, दीन दयाल उपाध्याय में स्टोपेज ।
नई दिल्ली से अगरतला (बुधवार) 7.50 पर रवाना, बादरपुर, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुरी, बरौनी, पाटलिपुत्र, दीन दयाल उपाध्याय में स्टोपेज ।
भुवनेश्वर से नई दिल्ली 09.30 पर रवाना, खड़गपुर, मुरी, बोकोरो सिटी, गया, पंडित दीन दयाल, कानुपर सेंट्रल में स्टोपेज ।।
नई दिल्ली से भुवनेश्वर 5.05 पर रवाना, खड़गपुर, मुरी, बोकोरो सिटी, गया, पंडित दीन दयाल, कानुपर सेंट्रल में स्टोपेज ।
नई दिल्ली से मडगांव (शुक्रवार, शनिवार) ।
मडगांव से नई दिल्ली (सोमवार, रविवार) ।
सिकंदराबाद से नई दिल्ली (बुधवार) ।
नई दिल्ली से सिकंदराबाद (रविवार) ।
आपको बता दें कि 12 मई को शाम 4 बजे से इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू होनी थी जो कुछ कारणवश 6 बजे शाम से शुरू हुई थी । जिसके बाद मंगलवार से सभी ट्रेनें चलना शुरू हुई थी ।
गृह मंत्रालय की ओर से कुछ नियमों को बताया गया है, जिनका पालन करना जरूरी है तभी ट्रेन और स्टेशन में एंट्री मिलेगी । इनमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, कन्फर्म टिकट ही होना जरूरी है ।
IRCTC की वेबसाइट हो गई थी ठप, चार बजे की बजाए 6 बजे से बुक हुई थी टिकट ।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट ने काम करना बंद किया था, लोगों को भारी दिक्कत हुई थी । अहम बात ये है कि रेलवे की ओर से साफ किया था कि टिकटों की बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही किया जा सकेगा लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया था । काफी देर तक वेबसाइट ने काम नहीं किया था, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था ।
मास्क और दस्ताना दिया जाएगा
स्टेशन पर प्रवेश के दौरान रेल यात्रियों को मास्क व दस्ताने दिया जाएगा। इसके एवज में रेलवे यात्रियों से मामूली शुल्क लिया जाएगा। स्टेशन व ट्रेन में यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कमोबेश रनिंग स्टाफ को भी मास्क व दस्ताने पहनने जरुरी होंगे। कोच के भीतर बाहरी वेंडर का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा।
स्टेशन पर प्रवेश के दौरान रेल यात्रियों को मास्क व दस्ताने दिया जाएगा। इसके एवज में रेलवे यात्रियों से मामूली शुल्क लिया जाएगा। स्टेशन व ट्रेन में यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कमोबेश रनिंग स्टाफ को भी मास्क व दस्ताने पहनने जरुरी होंगे। कोच के भीतर बाहरी वेंडर का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा।
◆ रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel●के लिए...

Comments