News In Brief... सरेराह चलते चलते.../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
News In Brief... सरेराह चलते चलते.../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई दिनांक 10/ मई 2020
◆ दिल्ली और एनसीआर में भूकंप, बारिश, आंधी और तूफान /
◆केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार 9 मई कोकोकहा कि कोविड-19 की जांच बढ़कर प्रतिदिन लगभग 95,000 हो गई है, जबकि 332 सरकारी और 121 निजी प्रयोगशालाओं में अब तक कुल 15 लाख 25 हजार 631 जांच हुई है।
◆ भाजपा लीडर शाह भाजपा नेताओं ने अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाने वालों की कड़ी निंदा की नयी दिल्ली, भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ के बारे में अफवाह फैलाने वालों की कड़ी निंदा की और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अमानवीय टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है और ‘‘ईश्वर ऐसे लोगों को सदबुद्धि दे।
◆ लॉकडाउन सीबीएसई मूल्यांकन शिक्षक घरों में करेंगे 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ।
◆नयी दिल्ली, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शनिवार को कहा कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शिक्षकों द्वारा अपने घरों पर की जाएगी।
◆दि62 एनआईए लीड गिरफ्तार एनआईए ने नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त आतंकी को सिरसा से गिरफ्तार किया नयी दिल्ली, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को कुख्यात नार्को-आतंकी रणजीत सिंह को सिरसा से गिरफ्तार कर लिया जो करीब एक साल से फरार चल रहा था।
◆ दिल्ली लॉकडाउन शराब ई-टोकन दिल्ली सरकार ने शराब खरीदने के लिए 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए
◆नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब खरीदने के लिए अभी तक करीब 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए हैं।
◆कांग्रेस महाराष्ट्र उम्मीदवार कांग्रेस ने राजेश राठौड़ को महाराष्ट्र विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया नयी दिल्ली, कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में राजेश राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है।
◆ रेल लॉकडाउन प्रवासी ट्रेन संख्या अभी तक चली हैं 302 ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनें, करीब 3 लाख श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाया : रेलवे
◆नयी दिल्ली, भारतीय रेल ने एक मई से अभी तक कुल 302 ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनें चलायीं हैं जिनके माध्यम से कोविड-19 लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे कामगारों में से तीन लाख से ज्यादा को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है।
◆भारत पाक पानी चिनाब नदी में जलप्रवाह घट जाने का पाकिस्तान का दावा आधारहीन प्रलाप: भारत
◆नयी दिल्ली, पाकिस्तान ने कहा है कि चिनाब नदी में जल प्रवाह बहुत घट गया है जबकि भारत ने उसके इस दावे को ‘आधारहीन प्रलाप’ बताया है।
◆ गुजरात वायरस मामले गुजरात में कोरोना वायरस के मामले 394 बढ़कर 7,797 हो गये, 23 और मरीजों की मौत
◆अहमदाबाद, गुजरात में शनिवार 9 मई को और 394 व्यक्तियों के कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद राज्य में इस महामारी के मामले 7,797 हो गये तथा इस संक्रमण के 23 और मरीजों की मौत के साथ ही उसके चलते मरने वालों की संख्या 472 हो गयी।
◆प्रादे74 गुजरात लीड प्रवासी झड़प सूरत में प्रवासी श्रमिकों और पुलिस में झड़प, सौ से अधिक हिरासत में सूरत, गुजरात के सूरत जिले के एक गांव में गृह राज्य भेजने या फैक्टरियों में काम की इजाजत की मांग करते हुये सैकड़ों प्रवासी श्रमिक सड़कों पर उतर आए आए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो श्रमिक उन से भिड़ गए।
◆प्रादे73 जोगी लीड तबीयत अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
◆प्रादे141 बिहार दिमागी बुखार एम्बुलेंस बिहार: दिमागी बुखार से प्रभावित जिलों में भेजी गई 28 एम्बुलेंस पटना, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दिमागी बुखार (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) से प्रभावित राज्य के सात जिलों के लिए शनिवार को 28 एम्बुलेंस रवाना की।
◆वि20 पाक बम हमला बलूचिस्तान में सड़क किनारे बम हमले में पाकिस्तानी सेना के मेजर समेत छह सुरक्षाकर्मियों की मौत कराची, ईरान की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों का एक गश्ती वाहन सड़क किनारे रखे एक बम की चपेट में आ गया, जिससे सेना के एक मेजर सहित कम से कम छह सैन्यकर्मी मारे गए।
◆वि32 वायरस ब्रिटेन भारत उड़ान ब्रिटेन से भारतीयों को वापस ला रही पहली उड़ान लंदन से मुंबई रवाना ।
◆लंदन, कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ‘वंदे भारत’ मिशन के तहत ब्रिटेन से एअर इंडिया की पहली उड़ान शनिवार को लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से रवाना हो गई जो रविवार रात मुंबई पहुंची थी ।
◆अर्थ29 गुजरात श्रम कानून गुजरात में नयी औद्योगिक इकाइयों को तीन साल से अधिक समय तक मिलेगी कई श्रम कानूनों से छूट ।
◆अहमदाबाद, गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन के हटाये जाने के बाद राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये नयी इकाइयां लगाने वाली कंपनियों को अगले 1,200 दिन (तीन साल से अधिक) तक कई श्रम कानूनों से छूट देने की शनिवार को घोषणा की।
◆अर्थ13 लॉकडाउन अर्थव्यवस्था नुकसान लॉकडाउन के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को 190 अरब डॉलर के उत्पादन का हुआ नुकसान: निलेश शाह
◆नयी दिल्ली, निवेशकों के साझा कोष का प्रबंध करने वाली कंपनी कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक (एमडी) निलेश शाह ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में लागू किये गये लॉकडाउन से भारतीय कंपनियों को 190 अरब डॉलर (करीब 14 लाख करोड़ रुपये) के उत्पादन का नुकसान उठाना पड़ा है।
◆अर्थ21 अमेरिका एच-1 बी कार्य आधारित वीजा पर अस्थायी तौर पर प्रतिबंध की तैयारी कर रहा है अमेरिका ।
◆वाशिंगटन, अमेरिका अस्थायी तौर पर एच-1बी जैसे कुछ कार्य वीजा पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। भारत के आईटी सचना प्रौद्यागिकी में दक्ष पेशेवरों में यह वीजा काफी लोकप्रिय है।
◆खेल12 खेल हॉकी कोचिंग हॉकी के सीनियर खिलाड़ी लॉकडाउन में ऑनलाइन कोचिंग पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेंगे ।
◆नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए देश में लागू लॉकडाउन के कारण अभ्यास करने में असमर्थ भारत के सीनियर हॉकी खिलाड़ी सोमवार से शुरू होने वाले ऑनलाइन कोचिंग कोर्स में हिस्सा लेंगे।
◆खेल24 खेल तीरंदाजी भारत तीरंदाजी का आखिरी ओलंपिक क्वालीफायर अगले साल जून में ।
◆कोलकाता, भारतीय महिला तीरंदाजी टीम के पास तोक्यो ओलंपिक का पूरा कोटा हासिल करने का आखिरी मौका होगा जब अगले साल जून में पेरिस में विश्व कप का आखिरी चरण खेला जायेगा ।
◆खेल22 खेल शतरंज लीग भारत की शतरंज लीग में भाग लेंगे 25 से ज्यादा ग्रैंडमास्टर ।
◆चेन्नई, भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी 15 से 17 मई तक ऑनलाइन खेली जाने वाली इंडियनचेस डाट काम लीग में भाग लेंगे जिसमें युवा प्रतिभा आर प्रागनानंधा, डी गुकेश, निहाल सरीन और राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चिंथम्बरम शामिल हैं।
◆बुलंदशहर ☛ देश में कल 59 हजार के पार पहुंचा था कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा । 59662 हुई थी संख्या, जिसमें 17847 लोग अब तक हो चुके हैं ठीक, 1981 लोगों की हो चुकी है मौत ।
☛ जनपद में लगातार कोरोना को मात दे रहे है संक्रमित मरीज, शुक्रवार देर रात 10 और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, उनकी निगेटिव आई रिपोर्ट ।
1. जिले में 61 में से अब 45 मरीज हो चुके है कोरोना मुक्त, केवल 15 मरीज ही है उपचाराधीन, एक की हो चुकी है मौत ।
☛ पुराने जेल परिसर के मैदान में खड़े तीन मोबाइल सुलभ शौचालयों में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग । लाॅकडाउन के चलते खड़े थे काफी दिनों से, आग लगने पर उठे धुएं से प्रदूषित हुआ वातावरण ।
☛ बुलंदशहर नगर पालिका के वार्ड मेंबर सुनील शर्मा पर जानलेवा हुआ हमला, शुक्रवार रात लाल तालाब पर गुरुद्वारे के पास दो लोगों ने घेरकर पहुंचाई गंभीर चोटें ।
1. घटना के समय वार्ड में फोगिंग कराकर घर लौट रहा था मेंबर, पुलिस के पहुंचने पर आरोपी हुए फरार, मेंबर के अधिवक्ता भाई संजय शर्मा ने नामजद दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ रिपोर्टिंग नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सराय छबीला के स्कूल परिसर में एक बुजुर्ग का शव दफनाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में चले लठ, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली थी स्थिति ।
1. बाद में गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया शव, इसी गांव के 90 वर्षीय असगर अली की बीमारी के चलते हो गई थी मौत, परिजन शव को अपनी जमीन पर बने स्कूल में करना चाह रहे हैं थे दफन, जिसका स्कूल परिसर के समीप रह रहे लोग कर रहे थे विरोध ।
☛ शिकारपुर थाने में कोरोना संक्रमित डाॅ अर्चना के खिलाफ एफआईआर, बिना पीपीई किट मरीजों को देखने पर पुलिस ने शुक्रवार को दर्ज की थी रिपोर्ट ।
1. कोरोना से उनके पति डाॅ देवेन्द्र सिंह की 10 अप्रेल को हो गई थी मौत, उसके बाद 12 अप्रेल को उनकी व उनके पुत्र की भी कोरोना पाॅजिटिव आई थी रिपोर्ट ।
☛ गुलावठी क्षेत्र के मुहल्ला पीर खां सैदपुर रोड पर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत, दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस मौत को मान रही आत्महत्या ।
1. इसी मुहल्ले का रहने वाला है मृतक युवक सरफराज, बुधवार शाम से था वह लापता, गुरुवार को उसकी दो बहनों का उसकी अनुपस्थिति में हुआ था निकाह ।
☛ छतारी पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया गौकश कलुवा उर्फ जाकिर, इंस्पेक्टर जितेन्द्र तिवारी ने किया गिरफ्तार, क्षेत्र के गांव सरभन्ना के जंगल में गौकशी की घटना में था वांछित ।
☛ छतारी कस्बे के रावण दहन पार्क में करणी सेना के लोगों को लाॅकडाउन में नारेबाजी करना पड़ा भारी, पुलिस के पहुंचने पर हुए फरार, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा, गांव त्यौर बुजुर्ग, कमौना और असगरपुर के रहने वाले है सभी ।
☛ नरौरा क्षेत्र के गांव घडिया सुल्तानपुर में दहेज की बलि चढ़ी 20 वर्षीय विवाहिता शिवानी,* फांसी लगाकर की हत्या, पिता ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ औरंगाबाद क्षेत्र के स्याना रोड पर स्थित मोहित क्लीनिक पर लाॅकडाउन में पत्थरबाजी,पुलिस ने चिकित्सक के पी सिरोही की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा ।
☛ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कलां में अचेत अवस्था में पड़े मिले एक ही परिवार के 6 लोग, ग्रामीणों ने फोन करके पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने सभी को हॉस्पिटल में कराया भर्ती ।
☛ ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर में कोरोना संक्रमित एक मजदूर ने काटे गेहूं, हरियाणा के सोनीपत वापस लौटने पर मौत, उसकी मौत की खबर के बाद गांव में मचा हड़कंप ।
☛ ककोड़ क्षेत्र के गांव धनोरा में 52 वर्षीय किसान जितेंद्र की विद्युत करंट से मौत,सुबह खेत पर सिंचाई के लिए टयूबैल चलाते समय करंट उतरने से हुआ करुणांत ।
☛बुगरासी कस्बे में कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे फल व्यापारी और उसके परिवार का कस्बे के लोगों ने किया भव्य स्वागत, चेयरमैन आरिफ सईद खान, ईओ सतीश कुमार, वार्ड मेंबर व कर्मचारियों ने उन पर बरसाए फूल ।
☛ लॉकडाउन ने प्रवासी मजदूरों को भारी संकट में डाला, एक तरफ रोजी-रोटी छिन जाने का मलाल तो दूसरी तरफ माटी से दूरी भी उन्हें पहुंचा रही दुख, माटी तक पहुंचने के लिए पैदल ही सफर कर रहे हैं पूरा ।
☛ क्वारंटाइन सेंटरों में समय पूरा करने वालों को छोड़ने की मांग, अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद सरफराज में इस आशय का डीएम को सौपा ज्ञापन ।
☛ नोएडा में कोरोना से एक और मौत, बीते 48 घंटे में कोरोना से यह दूसरी मौत, इसके साथ ही जिले में 214 हो गई है कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, इनमें 118 हो चुके है ठीक ।
☛ताजनगरी आगरा के केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता एक कैदी की कोरोना से मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, शहर में कोरोना से यह 24वी मौत ।


Comments