बड़ी खबर : केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कैंटीन और स्टोर पर अब स्वदेशी सामान ही बिकेगा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई


                  ◆Photo Courtesy Google◆
                

           【मुंबई  /रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

  मंगलवार 12 मई को राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) उपयोग करने की अपील की थी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 12 मई को राष्ट्र के नाम संदेश में स्वदेशी सामान पर जोर देने की अपील की थी । जिसके बाद गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों और स्टोरों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी ।बताया जाता है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 10 लाख जवान के परिवार के 50 लाख सदस्य इसका इस्तेमाल करते हैं ।
गौरतलब है कि मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) उपयोग करने की अपील की थी । इसी दिशा में बुधवार को गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों और स्टोरों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी । 01 जून 2020 से देशभर की सभी CAPF कैंटीनों पर यह लागू होगा, जिसकी कुल खरीद लगभग 2800 करोड़ रुपये के करीब है । इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग करेंगे ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel●के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई