लॉकडाउन में राहत, यूपी के 11 ग्रीन जोन शहरों में चलने लगी रोडवेज बसें / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

          . ..  ◆Photo Courtesy Google◆

           【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】


यूपी के 11 ग्रीन जोन जनपदों में रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन 76 साधारण बसों का संचालन किया गया। ये बसें ग्रीन जोन से जुड़े जनपदों अथवा शहर से जुड़ी तहसीलों तक चलीं। पहले दिन 41 मार्गों पर बसों का संचालन किया गया।जिसके तहत 1176 यात्रियों ने सफर किया था । परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी अनवर अंजार ने बताया कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अंतर्गत सुरक्षा के सभी उपाय किए जाने के निर्देश क्षेत्रीय अफसरों को दिए गए हैं। जिसमें बसों का सैनिटाइजेशन, चालकों की थर्मल स्कैनिंग आदि शामिल है। बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर यात्रियों को बैठाने की जिम्मेदारी बस कंडक्टरों को दी गई है।  दौरान इन शहरों में शुरू हुई बसों की सेवा :  लॉकडाउन के दौरान घोषित ग्रीन जोन में बसों की सेवा शुरू की गई है। जिन शहरों में बस संचालन शुरू हुआ है, उनमें चित्रकूट, हमीरपुर, अकबरपुर, लखीमपुर गोला, शाहजहांपुर, चंदौली, सोनभद्र, फरुखाबाद, फतेहपुर, ललितपुर व बलिया शामिल है।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post● News Channel●के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई