पॉकेट मनी का गोलक तोड़कर 6 वर्षीय बालक अदनान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100 रू एसडीएम को सौंपा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


               ◆Photo Courtesy Google◆




               【मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई】




   वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते जहां एक ओर बड़े-बड़े उद्योगपति अधिकारी कर्मचारी नेता मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि भेज रहे हैं ।मीडिया में चल रही है ऐसी खबरों को देखकर तहसील नानपारा निवासी केजी में पढ़ने वाले 6 वर्षीय बालक ओवैस अदनान ने अपना पॉकेट मनी का गोलक तोड़ डाला और उसमें काफी दिनों से इकट्ठा किए गए 5100 रुपए निकाल कर मुख्यमंत्री राहत कोष अकाउंट के नाम ड्राफ्ट बनवा कर  उप जिला अधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा को सौंपा ।इस नन्हे बालक के प्रयास कि लोगों  ने प्रशंसा की है। सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी ने बालक को मीठा खिला कर आशीर्वाद दिया l पत्रकारों  को ओवेश अदनान ने बताया कि उसने काफी दिनों से ईद  के लिए गोलक में पैसे इकट्ठा किए थे देश में बीमारी फैल रही है लोग परेशान हैं इसलिए वो अपना पैसा गरीबों की मदद के लिए दे रहा है और कहा कि अब  ईद नहीं मनाएगा  दुआ करेगा कि देश से बीमारी समाप्त हो इसके बाद ही त्यौहार मनाएगा अदनान ने बताया कि उसके पापा शकील अंसारी  अखंड भारत न्यूज़ मे नानपारा से रिपोर्टर हैं। महामारी को देखते हुए गरीब परेशान की मदद घर-घर जाकर कर रहे हैं। इसी से प्रेरणा मिली उसने भी गरीबों की मदद की ठान लिया l

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post● News Channel● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई