कोरोना से इस जंग में एक रोल मॉडल बन कर उभरा है रांची ... कहा हेमन्त सोरेन ने / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

         ◆Photo Courtesy Facebook◆


                    【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】



मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि
आज राँची देश के समक्ष कोरोना से इस जंग में एक रोल मॉडल बन कर उभरा है। इसका पूरा श्रेय रांची जिला प्रशासन, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों  एवं बिना स्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रही समाजसेवी संस्थाओं को जाता है। ना सिर्फ रांची ने कोरोना से जंग जीती है, बल्कि सामाजिक  सौहार्द की भी अनूठी मिसाल कायम की है। स्मरण रहे, हम साथ मिलकर ही इस महामारी को हरा सकते हैं। इसलिए पुनः आग्रह आपस में दूरी बनाएं पर दिलों को जरूर जोड़े रखें। 

इसलिए कहा रांची ने मिशाल कायम की ।
मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि देश के विभिन्न शहरों की तुलना में रांची का रिकवरी रेट 【कोरोना संक्रमण के मामले में 】 सबसे अधिक है। रांची में कोरोना संक्रमण के 104 मामले मिले, जिसमें 83 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब कोरोना संक्रमण के 21 सक्रिय मामले ही शेष हैं। यही गति रही तो रांची आनेवाले कुछ दिनों में रेड जोन से बाहर हो जाएगा।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel●के लिए...










Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई