मुंबई में कोरोना वायरस का 'विस्फोट' हो चुका है क्या ? / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

◆Photo by Agency ◆



                  【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

 मुंबई में कोरोना वायरस  का 'विस्फोट' हो चुका है। दरअसल, रविवार 10 मई को ग्रेटर मुंबई  में कोरोना वायरस के 875 नए मामले सामने आए थे । जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 22171 हो गया था । वहीं अकेले मुंबई में ये आंकड़ा 13564 पहुंच गया था । गौरतलब हैं कि महाराष्ट्र में पूरे देश के अंदर सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज हैं ।
साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों की दर में भी बढ़ोतरी होती रही है, यानी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चिंताजनक बात ये है कि राज्य में अब जांच के दौरान पॉजिटिव आने वाले मरीजों की दर में भी इजाफा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल बीमारी का पॉजिटिविटी रेट 9 प्रतिशत तक पहुंच गया है यानी हर 100 जांच में से 9 सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं।
राज्य भर में रविवार 10 मई को कोरोना के 1278 नए मामले आए थे । राज्‍य में उसी दिन 53 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई थी। जबकि मुंबई के सबसे बड़े हॉट स्‍पॉट धारावी में रविवार को 26 कोरोना के नये पॉजिटिव पाए गए थे  और 2 लोगों की मौत हो गई थी। धारावी में अब तक कुल 859 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ।जिनमें से 29 लोगों की मौत हो चुकी है और 222 लोगों को डिस्‍चार्ज किया जा चुका है।


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई