अब नालागढ़ हिमाचल में मिले 5 कोरोना पाॅजिटिव, आंकड़ा हुआ 16 / रिपोर्ट स्पर्श देसाई




            ◆Photo Courtesy Google◆



          【 मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】


अब नालागढ़ हिमाचल में मिले 5 कोरोना पाॅजिटिव,  आंकड़ा हुआ 16 । जनपद के नालागढ़ उपमंडल में 5 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में शनिवार 23 मई का आंकड़ा 16 तक जा पहुंचा है। क्षेत्र से 26 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 6 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, वहीं 5 पाॅजिटिव हैं, जबकि 15 अंडर प्रोसेस हैं। कोरोना पाॅजिटिव पाए गए 5 लोगों में 34 वर्षीय व्यक्ति का संबंध तालो गांव से हैं, इसके अलावा 39 वर्षीय व्यक्ति मितोन से है। 27 व 29 वर्षीय पाॅजिटिव पाए गए लोगों का संबंध रतवाड़ी गांव से है।

इसके अलावा 40 वर्षीय व्यक्ति नंदगांव का है। इन लोगों को रामशहर की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तमाम लोग 15 मई को पश्चिम बंगाल से ट्रक के जरिए पहुंच गए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के क्वारंटाइन सैंटर में फ्रूट  बांटने पर विधायक परमजीत सिंह पम्मी व पूर्व विधायक के. एल. ठाकुर भी 7 दिन के क्वारंटाइन पर है, क्योंकि उस केंद्र में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे।

ताजा मामलों के बाद आंकड़ा 16 पहुंच गया है। सुबह मे शुरूआत मंडी के 4 मामलों से हुई थी। इसके बाद कांगड़ा व हमीरपुर में क्रमश: 1 व 6 मामले सामने आए थे ।【-हिमाचल प्रदेश न्यूज़ अपडेट सोलन - पत्रकार रेखा कौशल हिमाचल प्रदेश (शिमला) की एक रिपोर्ट पर से 】


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post● News Channel● के लिए....









Comments

Popular posts from this blog

*Metro...भारत के मशहूर मैराथन रनर धावक शिवानंद वसंत शेट्टी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए श्रीलंका जाएंगे*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई