मजदूर फैक्ट्री में कैद रहें या घर जाकर सुकून की जिंदगी जीएं? इस असमंजस में जीने की चाह और घर जाने की उम्मीद../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


◆Photo Courtesy Google◆

【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】


मजदूरों की जिंदगी भी ऐसी हो गई कि वह ना तो घर के रहें और ना ही फैक्टरी मालिकों के बस वह सफ़र के होकर रह गए,जो एक तरफ तो पेट की भूख से तो वही कोरोना जैसी महामारी जैसी आपदा से भी डरे हुए है! यह मजदूर फैक्ट्री में कैद रहें या घर जाकर सुकून की जिंदगी जीएं? इस असमंजस में जीने की चाह और घर जाने की उम्मीद में निकले प्रवासी मजदूर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचेंगे यह किसी को नहीं पता था! विदित हो कि कई दिन पूर्व कुछ मजदूर सफर में थकान मिटाने की कीमत अपनी जान गंवा कर चुकाएंगे! शायद खुदा की यही मर्जी।लेकिन इस हादसे से कई सवाल भी पैदा होते है कि औरंगाबाद में हुए इस रेल हादसे का आखिरकार दोषी किसको माना जाए,मजदूरों को,जो पैदल ही घर जा रहे थे या फैक्ट्री मालिक जिन्होंने उन्हें जाने दिया? सवाल तो रेल विभाग के कर्मचारियों पर भी उठेंगे और पुलिस प्रशासन पर भी,जो उन्हें जाने से नहीं रोक सके! मृत्यु भले ही एक परम सत्य है,पर उसकी वजह भी सत्य है। बहरहाल कोरोना वायरस  जैसी बीमारी से भले ही बच जाए लेकिन भूख की कमी से भी बचाया जाए!विदित हो कि पूर्व वर्ष या इस वर्ष के प्रारंभ में हुए दिल्ली के दंगे और कोरोना का कहर या फिर बात करें विशाखापत्तनम का गैस हादसा की,ऐसी तमाम दुर्घटनाएं किसी प्रलय से कम भी नहीं!!


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel ◆ के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई