केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों की समस्याओं को लेकर भावुक : बोले किसानों की कर्जमाफी समस्या का हल नहीं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


               ◆Photo Courtesy Google◆





                  【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】


 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों की समस्याओं को लेकर भावुक हुए बोले किसानों के साथ हूं और रहूंगा l उन्होंने कहा कि कर्जमाफी किसानों की समस्या का इलाज नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार कई सरकारों की ओर से किसानों की कर्जमाफी की गई, लेकिन मैं मानता हूं कि कर्जमाफी किसानों की समस्या का हल नहीं है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अभी हम ब्याज पर जो सब्सिडी देते हैं, अगर 31 मार्च तक किसान पैसा चुका देता है तो उसे 4 फीसदी पैसा मिल जाता है। लॉकडाउन की वजह से हम 31 मार्च को पैसा नहीं दे सकते थे, इसलिए इसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया है। आगे क्या मदद की जा सकती है, उस पर विचार कर रहे हैं। 
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि फलों के किसानों के लिए एमआईएस स्कीम जारी की गई है। कर्जमाफी किसी समस्या का हल नहीं है। सरकार की चिंता है कि किसान अच्छी अवस्था में खड़ा हो सके और उसकी फसल अभी और आने वाले समय में ठीक तरह से हो और हम उससे ठीक दाम में फसल लें।केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम 20 रुपये किलो का गेहूं खरीदते हैं और जनता को 2 रुपये किलो में देते हैं। एक तौर से यह भी किसान के हित में निर्णय है। इस बार एमएसपी को डेढ़ गुना किया। खाद, बीज और उर्वरक पर सब्सिडी है। किसान की खेती को ठीक करने के लिए सरकार चौतरफा मदद देने के लिए तैयार रहती है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों की मदद में किसी तरह की कोताही नहीं की जाएगी। मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार की ओर से किसानों की हर संभव मदद की जाएगी और आने वाले समय में हर सुविधाएं दी जाएंगी।


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel● के लिए..

Comments

Popular posts from this blog

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रूस तेल व्यापार के लिए भारत पर 500% टैरिफ की धमकी देने वाले बिल को ट्रम्प की मंज़ूरी मिली*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पेरिस: लूव्रे डकैती: 100 मिलियन डॉलर की आभूषण डकैती का खुलासा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई