यूपी, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में नौ मजदूरों की हूई मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


         ◆Photo Courtesy Google ◆



            【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】




यूपी, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में नौ मजदूरों की मौत हो गई  ।
बिहार के भागलपुर जिले में मजदूरों को ले जा रही एक बस पाइप लदे हुए ट्रक से टकरा गई। घटना में नौ मजदूरों की मौत हो गई है।

मंगलवार सुबह तीन राज्यों में हुए अलग-अलग हादसों में 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। सबसे पहले उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रवासी मजदूरों का ट्रक पलट गया। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद महाराष्ट्र के यवतमाल में बस के ट्रक से टकराने पर तीन प्रवासी मजदूरों सहित चालक की मौत हो गई। अब बिहार के भागलपुर में प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही एक बस पाइप लदे हुए ट्रक से टकरा गई। घटना में नौ प्रवासियों की मौत हो गई है।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel● के लिए...


Comments

Popular posts from this blog

*प्रतीक्षित मढ-वर्सोवा पुल को वन विभाग से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई,पुल का निर्माण शुरू हो सकता है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई