विशेष ट्रेन से 13 मई को रीवा पहुंचें 885 प्रवासी मजदूर / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

                  ◆ Photo Courtesy Google◆>

            
         【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】


देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों का रीवा आने का क्रम जारी है। पनवेल महाराष्ट्र से 12 मई को प्रस्थान कर विशेष ट्रेन से 885 प्रवासी मजदूर 13 मई कोदोपहर 1:30 बजे रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचें थे । 
 इस संबंध में कलेक्टर बसंत कुर्रे ने बताया कि पनवेल से विशेष श्रमिक ट्रेन से 1600 प्रवासी मजदूर रवाना हुए  थे । इनमें से नर्मदा पुरम भोपाल उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, सागर तथा जबलपुर जिलों के 715 मजदूर इटारसी में उतरने वाले थे ।  शेष 885 मजदूर रीवा पहुंचें थे । इनमें रीवा जिले के 200, सतना के 144, सीधी के 188, सिंगरौली के 60, पन्ना के 160, डिंडोरी के 18, अनूपपुर के 49, शहडोल के 56, तथा उमरिया जिले के 10 प्रवासी मजदूर शामिल हैं। कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रवासी मजदूरों के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक आने वाले मजदूर की स्वास्थ्य की जांच अनिवार्य रूप से करें। इनके ठहरने तथा भोजन की उचित व्यवस्था करें।जिला परिवहन अधिकारी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक वाहनों की व्यवस्था करें।


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel●के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जैनों के -मिच्छामि दुक्कड़म-का अर्थ और महत्व को जाने तो-मिच्छामि दुक्कड़म- प्राकृत भाषा का एक मंत्र है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई