बुंदेलखंड में शह मात की जंग:पूर्व मंत्री मुकेश नायक होंगे सुरखी विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस का चेहरा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

            ◆Photo Courtesy Google◆


             【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】


बुंदेलखंड में शह मात की जंग:पूर्व मंत्री मुकेश नायक होंगे सुरखी विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस का चेहरा  ।
मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अमिट छबि गढ़ने में प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए बुन्देलखण्ड अंचल के दो कद्दावर नेताओं पूर्व मंत्री मुकेश नायक और मौजूदा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बीच यदि सुरखी विधानसभा उप चुनाव में मुकाबले की स्थिति बनती है, तो राज्य में होने वाले 24 सीटों के उप चुनाव में सुरखी का संग्राम देश के मीडिया की सुर्खियों में प्राथमिकता से रहेगा। दिग्विजय सिंह कार्यकाल में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री रहे मुकेश नायक पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे l
        मुकेश नायक और गोबिंद सिंह राजपूत चूंकि कांग्रेस पृष्ठभूमि और कांग्रेसी रीति-रिवाज को बेहतर ढंग से जानने समझने बाले नेताओं में शामिल हैं एक दूसरे के संभावित कदमों को भांपने में सक्षम है l ऐसी स्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ यदि मुकेश नायक को सुरखी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करते हैं तो यहां राजनैतिक मुठभेड़ के साथ चुनाव परिणाम भी रोचक ही नहीं अनपेक्षित, दिलचस्प और रोमांचक हो सकता है ।【पंकज पाराशर छतरपुर की एक रिपोर्ट पर से । 】

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post● News Channel●के लिए...







Comments

Popular posts from this blog

*रेल विकास के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के नए प्रयास, रेल मंत्री से सहयोग की अपील*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि, स्टाम्प शुल्क संग्रह में 47 प्रतिशत की वृद्धि*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 200 किलो सोना और 105.58 करोड़ की नकदी जब्त*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई